{"_id":"68e1559204ea9d0f23036656","slug":"the-body-of-a-youth-missing-for-nine-days-was-found-on-the-banks-of-the-sharda-river-champawat-news-c-229-1-shld1007-130309-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नौ दिन से लापता युवक का शव शव शारदा नदी किनारे मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नौ दिन से लापता युवक का शव शव शारदा नदी किनारे मिला
Sat, 04 Oct 2025 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
पूरन सिंह (फाइल फोटो) संवाद
टनकपुर (चंपावत)। पंचेश्वर थाना क्षेत्र के मटियानी गांव से नौ दिन पहले लापता हुए ग्रामीण का शव उचौलीगोठ के पास शारदा नदी किनारे से बरामद हुआ हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
एसपी अजय गणपति ने बताया कि शुक्रवार की शाम को एसएसबी ने बताया कि पिलर संख्या 812-1 से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जब टीम मौके पर पहुंची तो अंधेरे के कारण काफी तलाशी के बाद भी शव नहीं मिला। शनिवार सुबह शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पंचेश्वर थाना क्षेत्र के मटियानी निवासी जगदीश सिंह ने शव की शिनाख्त अपने भाई पूरन सिंह (25) पुत्र स्व. जमन सिंह के रूप में की।
परिजनों ने बताया कि पूरन सिंह 26 सितंबर की शाम को बारिश के दिन घर से निकला था। देर रात तक भी जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने बताया कि पूरन दिल्ली में एक होटल में नौकरी करता था। जन्माष्टमी पर वह घर आया था। परिवार में तीन भाई में वह सबसे बड़ा था और अविवाहित था। उससे छोटे जगदीश सिंह और विशन सिंह हैं। ग्रामीण कैलाश सिंह ने बताया कि भारी बारिश के दिन वह घर से निकला था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। एसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत ने बताया कि बताया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।