फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The biggest crisis of the season in Swala danger zone

Champawat News: स्वाला डेंजर जोन में सीजन का सबसे बड़ा संकट

Sun, 31 Aug 2025 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 31 Aug 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
The biggest crisis of the season in Swala danger zone
चंपावत-टनकपुर एनएच पर स्वाला डेंजर जोन में आया मलबा। स्रोत : स्थानीय
चंपावत। टनकपुर-चंपावत एनएच तीसरे दिन रविवार को भी नहीं खुल सका। इससे जरूरी सामग्री लेकर आने वाले वाहन रास्तों में फंसे हुए हैं और स्थानीय लोगों के साथ ही यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री नहीं आने से मार्ग किनारे स्थित दुकानों पर भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार की सुबह से ही टिफन टॉप और स्वाला डेंजर जोन पर मलबा आने से टनकपुर-चंपावत एनएच यातायात बाधित रहा। यातायात बाधित होने के कारण पिथौरागढ़, लोहाघाट से दिल्ली और देहरादून की बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। लोग तीन दिन से वाया देवीधुरा होते हुए टनकपुर और हल्द्वानी जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कुछ लोग एनएच के वैकल्पिक मार्ग सिप्टी-पाली-छतकोट-घुरचुम सड़क से आवाजाही कर रहे हैं। हालांकि सिंगल लेन सड़क होने के कारण मलबा आने का खतरा बना रहता है। रविवार को इस सड़क पर भी सुबह 10 बजे मलबा आया। पीएमजीएसवाई चंपावत ने मशीनें लगाकर करीब चार घंटे बाद यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच के सहायक अभियंता एनसी टम्टा ने बताया कि डेंजर जोन स्वाला में पहाड़ से लगातार मलबा गिर रहा है। ऐसे में बारिश में यातायात सुचारु करना मुश्किल हो रहा है। मशीन निरंतर काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को छोटे वाहनों के लिए यातायात कुछ देर के खोला गया था।
10 लाख से अधिक का नुकसान
एनएच बंद होने से चंपावत में 10 लाख से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है। व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह ने बताया कि एनएच दो जिलों की लाइफ लाइन हैं। अधिकांश उत्पाद मैदानी क्षेत्रों से ही आते हैं। जरूरी सामग्री के वाहन नहीं आने के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। बारिश के चलते नगर का कारोबार धीमा पड़ गया है। कहा कि अगर जल्द यातायात सुचारु नहीं होता तो जरूरी सामान की किल्लत होनी शुरू हो जाएगी। इधर नगर के व्यापारी सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
परीक्षा केंद्र हल्द्वानी पहुंचने के लिए संघर्ष
एनएच बंद होने के कारण हल्द्वानी में आयोजित परीक्षा देने वाले युवाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रतिरूप सहायक परीक्षा आयोजित की गई थी। मार्ग बंद होने के कारण युवाओं को बाया रीठा और अन्य मार्गों से जाना पड़ा। हल्द्वानी पहुंचने के लिए उन्हें 1000 से 1200 रुपये किराया भी देना पड़ रहा है। लोहाघाट, चंपावत से जाने वाले अभ्यर्थियों को खासी दिक्कतें हुई।

रोडवेज को डिपो को चार लाख का नुकसान
लोहाघाट। रोडवेज डिपो की बसों का संचालन नहीं होने से रोडवेज के एजीएम धीरज वर्मा ने बताया कि चंपावत टनकपुर एनएच बंद होने से रविवार को लोहाघाट से वाया चंपावत टनकपुर के लिए बस का संचालन नहीं हुआ। बताया कि वाया देवीधुरा होते हुए हल्द्वानी और दिल्ली के लिए एक-एक बस का संचालन किया गया। टनकपुर से टनकपुर से नौ बसें दिल्ली, देहरादून, बरेली, नैनीताल आदि स्थानों के लिए संचालित की गई। एजीएम ने बताया कि मार्ग अवरूद्ध होने और बस न चलने से लगातार आय कम हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed