फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The anniversary was celebrated music college

धूमधाम से मनाया गया संगीत महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव 

Tue, 11 Oct 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Tue, 11 Oct 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
The anniversary was celebrated music college
पाटी में संगीत महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में सरस्वती वंदना प्रस्तुत करते छात्र छात्रा। - फोटो : अमर उजाला

संगीत महाविद्यालय पाटी का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रमुख संगीतकार मथुरा दत्त जोशी ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।

विज्ञापन


शिक्षाविद् डीएन जोशी की अध्यक्षता में श्रेष्ठ विद्यार्थियों को पुरस्कार और परीक्षाफल वितरित कर सम्मानित किया। समारोह में सर्वप्रथम छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की। तत्पश्चात कंचन अवस्थी ने राग रामकली में बड़ा ख्याल तथा कजरी गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


प्रतिभा पांडेय और प्रियंका भट्ट ने राग मालकोश में छोटा ख्याल गाया। नन्हें कलाकार नितिन गहतोड़ी और रवीश गिरी ने तबला जुगलबंदी की शानदार प्रस्तुति दी। सागर मौनी ने मन्नाडे  की मधुर रचना राग अहीर भैरव में पूछो ना कैसे मैंने रैन बिताई गाकर सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य सीएस मौनी ने शत प्रतिशत परीक्षाफल रहने पर खुशी जताते हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन रवीश पचौली ने किया। इस मौके पर बीएस मेहता, योगेश अवस्थी, एमसी गहतोड़ी, एमसी खर्कवाल, प्रभा गहतोड़ी, हेमा मौनी आदि मौजूद  रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed