फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The administration has a surprise check of chemists

प्रशासन ने दवा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया

Mon, 23 Jan 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)। Updated Mon, 23 Jan 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
The administration has a surprise check of chemists
बनबसा में एक मेडिकल स्टोर की जांच करती प्रशासन की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने यहां मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री को लेकर औचक निरीक्षण किया। बनबसा में लंबे समय से एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री होने की शिकायत मिल रही थी।
हाईकोर्ट ने राज्य प्रशासन को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर पूर्णतया रोक लगाने को कहा है। इसी के तहत सोमवार को यहां नोडल अधिकारी सीओ आरएस रौतेला, टनकपुर सीएचसी के सीएमएस डॉ. एचएस ह्यांकी के नेतृत्व में सभी मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री का जायजा लिया गया। सीओ रौतेला ने बताया कि  स्थानीय मेडिकल स्टोरों पर कुछ लोगों को प्रतिबंधित दवाएं खरीदने को भेजा गया था किंतु किसी भी दवा की दुकान में प्रतिबंधित दवाएं नहीं मिलीं।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की जांच और धरपकड़ के लिए समय समय पर अभियान जारी रहेगा। बताया कि लंबे समय से यहां एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित दवाएं बिकने की शिकायत मिल रही थीं। अलबत्ता ड्रग इंस्पेक्टर के न आने से अभियान अधूरा रहा। दल में एलआईयू प्रभारी भास्कर बडोला, एसओटीएफ प्रभारी मो. आसिफ, हेमंत कुमार, बिहारी लाल, कुलदीप कुमार आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed