फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The administration demolished the alleged encroachment of the BJP District General Secretary

भाजपा जिला महामंत्री के कथित अतिक्रमण को प्रशासन ने किया ध्वस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
The administration demolished the alleged encroachment of the BJP District General Secretary
लोहाघाट (चंपावत)। नगर की नजूल भूमि में भाजपा नेता पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण करने का आरोप लगा है। भाजपा नेता के कथित अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा चल गया है। प्रशासन की टीम ने भाजपा नेता की ओर से अतिक्रमण कर बनाई जा रही दुकानों के कॉलम को ध्वस्त कर दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि प्रशासन को शिकायत मिली थी कि भाजपा जिला महामंत्री श्याम ढेक की ओर से नगर के मीट मार्केट के नीचे नजूल भूमि में अतिक्रमण कर छह पक्की दुकानों का अवैध तरीके से निर्माण कार्य किया जा रहा है। टीम के मौका मुआयना करने पर अवैध निर्माण की शिकायत सही पाई गई। उक्त स्थल पर छह दुकानें बनाने के लिए कॉलम बीम खड़े किए गए थे। एसडीएम ने बताया कि बुधवार को नायब तहसीलदार विजय गोस्वामी के नेतृत्व में राजस्व, नगर पंचायत और पुलिस टीम ने मौके में जाकर निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया। टीम में ईओ कमल कुमार, कानूनगो महेंद्र सिंह चौड़िया, पटवारी राकेश पंगरिया, नारायण दत्त जोशी, एसआई मंदाकिनी राणा आदि शामिल थे। अतिक्रमण के आरोपों को लेकर भाजपा जिला महामंत्री श्याम ढेक से संपर्क करने के लिए फोन किए जाने पर उनका फोन स्विच ऑफ मिलने से उनका पक्ष मालूम नहीं हो सका। नायब तहसीलदार का कहना है कि उक्त स्थल में निर्माण को लेकर अपना दावा करने के लिए कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा, जिसके चलते अभी तक किसी को नोटिस जारी नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

मजदूरों ने अतिक्रमण को चेयरमैन का बताने पर भड़के गोविंद वर्मा
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के मीट मार्केट में नजूल भूमि में अतिक्रमण कर बनाई जा रही दुकानों के मामले में उस समय नया मोड़ आया जब निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की ओर से प्रशासन की टीम को गुमराह कर पहले तो इन दुकानों को नगर पंचायत की ओर से बनाए जाने की बात कही बाद में यह दुकानें नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा का बताने के बाद मामला काफी गरमा गया। चेयरमैन को इस बात की भनक लगते ही वह तिलमिलाते हुए मौके में पहुंच गए। उन्होंने उन पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए अतिक्रमण को तत्काल ध्वस्त कर अतिक्रमणकारियों और उन पर आरोप लगाने पर कार्यवाही की मांग की।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण के मामले को लेकर घनघनाते रहे अधिकारियों के फोन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के मीट मार्केट में भाजपा नेता पर सरकारी भूमि में अवैध निर्माण करने का प्रयास किए जाने के आरोप के मामले से चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। अतिक्रमण को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अवैध निर्माण के मामले को लेकर स्थानीय से लेकर देहरादून से कई लोगों के फोनों से अधिकारियों के मोबाइल घनघनाते रहे। जिसकी परवाह किए बगैर प्रशासन ने भाजपा नेता के कथित अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया।(संवाद)

चेयरमैन ने अतिक्रमण रोकने में राजस्व विभाग को बताया नाकाम
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पंचायत के चेयरमैन गोविंद वर्मा ने नगर क्षेत्र में खुलेआम सरकारी भूमि में अवैध अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर अतिक्रमण की शिकायत के बाद कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए डीएम को पत्र भेजा है। उन्होंने अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई न करने पर जन आंदोलन की चेतावनी दी गई है। डीएम को भेजे पत्र में कहा गया है कि कोविड कर्फ्यू के दौरान नगर क्षेत्र के कई लोगों की ओर से नजूल भूमि में अतिक्रमण कर भवन निर्माण कराए जा रहे हैं। इसकी शिकायत राजस्व पुलिस को कई बार किए जाने के बावजूद नजूल भूमि में हो रहे अतिक्रमणों को नहीं रोका जा रहा है। चेयरमैन का कहना है कि नगर में टैक्सी स्टैंड निर्माण के लिए राजस्व विभाग भूमि उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। दूसरी ओर लोगों की ओर से धड़ल्ले से नजूल भूमि में किए जा रहे अतिक्रमणों पर राजस्व विभाग मूक दर्शक बना हुआ है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed