फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   That is the cry of the masses, and the son of a thousand trees

जन-जन की है यही पुकार, पुत्र एक और वृक्ष हजार

Sun, 05 Jun 2016 09:34 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 05 Jun 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
That is the cry of the masses, and the son of a thousand trees
विश्व पर्यावरण दिवस पर चंपावत में पौधरोपण करते वन कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

 विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। मानेश्वर पार्क और धौन जीआईसी में पौधरोपण किया गया। मानेश्वर पार्क में वन क्षेत्राधिकारी बीएम टम्टा, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गहतोड़ी, लाल सिंह, प्रधान सुरेंद्रनाथ, वन बीट अधिकारी हरीश चंद्र जोशी, नारायण सिंह, राम लाल आदि ने पौधरोपण किया।

विज्ञापन


जीआईसी धौन में प्रधानाचार्य जगदीश सिंह अधिकारी की अध्यक्षता और शिक्षक मोहन चंद्र जोशी के संचालन में हुई गोष्ठी में वन दरोगा बची सिंह बिष्ट, प्रवक्ता गोविंद बल्लभ पंत, श्याम सिंह बोहरा आदि ने पर्यावरण पर हो रहे दुष्प्रभाव आदि, पर्यावरण दूषित होने से बचाव के उपाय आदि के बारे में बताया। वन दरोगा चतुर सिंह महर, शिक्षक दीपक उप्रेती, चंदन अधिकारी, प्रकाश गिरि गोस्वामी, हरीश नयाल, जगतनाथ गोस्वामी, प्रेम गिरि, नकुल सिंह, भगवती नंदन उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल फोर्ती के छात्रों ने गांव में जागरूकता रैली निकाली। जन-जन की है यही पुकार, पुत्र एक और वृक्ष हजार सहित कई नारे लगाए गए। प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता ने पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्रों को शपथ दिलाई गई। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में निखिल पुनेठा, दीक्षा बगौली, शैलेश बगौली पहले तीन स्थान पर रहे। गोष्ठी में स्वामी नरसिम्हानंद जी ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण को प्रेरित किया। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र की डा.रीता मुखोपाध्याय, डा.नियति भट्टाचार्य, प्रो.रीना मुखर्जी ने छात्र-छात्राओं को जानकारियां दी। शिक्षक त्रिभुवन उपाध्याय के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक आनंद मुरारी, सुमन चंद्र राय, यामिनी जोशी, प्रदीप उपाध्याय, ममता पुनेठा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टनकपुर वन विभाग ने शारदा रेंज, बूम रेंज और दुगाड़ी रेंज में हुई गोष्ठियों में पर्यावरण संरक्षण को वन और वन्य जीवों की सुरक्षा की जानकारी दी गई। शारदा रेंज के उप प्रभागीय वनाधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने कहा गया कि पर्यावरण संरक्षण में देश प्रत्येक नागरिक का सहयोग जरूरी है। आमबाग प्रधान पुष्पा विश्वकर्मा ने अध्यक्षता की, संचालन वनवीट अधिकारी हेमचंद्र पंत ने किया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्या, वन दरोगा विपिन चंद्र जोशी, दान सिंह भाकुनी, मुनेश सिंह रणा, श्याम लाल गौनियाल, गोपाल सिंह आदि, वनबीट अधिकारी नंदाबल्लभ कांडपाल आदि मौजूद थे। 


बनबसा मझगांव में डब्लूडब्लूएफ द्वारा आयोजित गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण के साथ छात्रों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, जिसमें राहुल कुमार, विक्की कुमार, कोमल, गीता पारकी, कोमल जोशी, महिमा पंत, मानसी, चंद, प्रिया को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डब्लूडब्लूएफ के खीमा नंद बलोदी, राशिद, ग्रामप्रधान माला देवी, महिला मंगल दल अध्यक्षा कमला चंद सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार, गोपाल चंद, शांति देवी, भागीरथी चंद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed