{"_id":"5c87ef6ebdec221448558992","slug":"temple-committee-priests-and-shopkeepers-will-provide-better-facilities-to-the-devotees","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां पूर्णागिरि धाम में काली मंदिर से ऊपर नहीं बिकेगा प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां पूर्णागिरि धाम में काली मंदिर से ऊपर नहीं बिकेगा प्रसाद
Tue, 12 Mar 2019 11:12 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरि मेले को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित मंदिर समिति के पदाधिकारी आदि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 मार्च से शुरू हो रहे उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले में मंदिर समिति, पुजारी और दुकानदार श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराएंगे। काली मंदिर से ऊपर प्रसाद की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेले में सीधे भैरव मंदिर तक रोडवेज की बसों का संचालन करने के प्रस्ताव से प्रशासन ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
दुकानदारों की मांग पर प्रशासन ने रास्ते में हाथ में प्रसाद की थैलियां बेचने पर रोक लगाने की बात कही है। ऊर्जा निगम को टुन्यास में लो वोल्टेज की समस्या दूर करने और लोनिवि को मेले से पहले भैरव मंदिर से आगे सड़क डामरीकरण और ठोकरों की मरम्मत का कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
भैरव मंदिर में मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम दयानंद सरस्वती की मौजूदगी और मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में दुकानदारों और पुजारियों की बैठक हुई। इसमें व्यवस्थाओं से जुड़ी कई समस्याएं उठीं। पुजारी और दुकानदारों ने मांग उठाई कि मेला अवधि में टनकपुर से सीधे भैरव मंदिर तक रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया जाए जिस पर प्रशासन ने भीड़ के कारण बसों के संचालन पर असमर्थता जताई।
विज्ञापन
कहा कि मेला अवधि के बाद बसों के संचालन के बारे में विचार किया जाएगा। इसके अलावा मेला क्षेत्र में पॉलीथिन पर सख्ती के साथ पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई। एसडीएम ने जल संस्थान, लोनिवि और ऊर्जा निगम को मेले से पहले हर हाल में अपनी-अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
-बैठक में ये थे मौजूद
तहसीलदार खुशबू आर्या, एई लोनिवि एपीएस बिष्ट, जेई प्रकाश भट्ट, जलसंस्थान के जेई बीएस कुवार्बी, ठुलीगाड़ थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह, अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह, जेई विद्युत श्रीवास्तव, मंदिर समिति सचिव गिरीश पांडेय, कोषाध्यक्ष कैलाश पांडेय, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, मंदिर समिति पूर्व अध्यक्ष किशन तिवारी, मोहन चंद्र पांडेय, नेत्रबल्लभ तिवारी, लालमणी पांडेय, जमुना दत्त पांडेय, पूरन चंद्र तिवारी, हरीश चंद्र तिवारी, नारायण दत्त तिवारी, पूरन चंद्र पांडेय, खीमानंद पांडेय आदि मौजूद थे।