फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tehsil will be opened within one week.

एक्सक्लूसिव: एक सप्ताह के भीतर खुलेगी 65 माह से बंद मंच उप तहसील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Tehsil will be opened within one week.
पर्यटन विभाग के इस भवन में मंच उप तहसील का अस्थायी कार्यालय बनेगा। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र को एक सप्ताह के भीतर नया तोहफा मिलेगा। सवा पांच साल से अधिक समय से बंद उप तहसील कार्यालय फिर से संचालित होगा। इस वक्त इस दफ्तर में ताले लगे हुए हैं लेकिन अब यह उप तहसील एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगी। नायब तहसीलदार की नियुक्ति न होने तक सप्ताह में दो दिन चंपावत के एनटी मंच उप तहसील का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे।
विज्ञापन

यहां से 31 किमी दूर मंच में दिसंबर 2016 में उप तहसील खोली गई थी। पटवारी चौकी में उप तहसील का कार्यालय खोला गया था लेकिन एक महीने बाद ही इस उप तहसील में ताले लटक गए। यहां के कार्मिकों को दूसरी जगह भेज दिया गया। बमुश्किल एक माह से संचालित इस उप तहसील में एक भी प्रमाणपत्र नहीं बना। जनवरी 2017 से अब तक यहां ताले लटके हुए हैं। कार्मिकों की कमी और मोबाइल नेटवर्किंग की दिक्कत की दलील देते हुए फिर इसे कभी संचालित भी नहीं किया गया।
विज्ञापन

विधानसभा में चंपावत का प्रतिनिधित्व करने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डेढ़ माह पूर्व इस उप तहसील के संचालन का एलान किया था। मई में इसके संचालन के आदेश जारी हो गए लेकिन विधानसभा उपचुनाव की आचार संहिता लागू होने से इसका संचालन नहीं हो सका था। अब 15 जून तक इसे संचालित करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप तहसील से खतौनी की नकल, स्थायी निवास, जाति, आय, ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) प्रमाणपत्र के साथ अन्य जरूरी दस्तावेज बनाने के लिए तल्लादेश के लोगों 32 किमी चंपावत की दौड़ नहीं लगानी होगी। साथ ही उप तहसील में भूमि पंजीकरण की भी सुविधा होगी। इससे यहां की 18 ग्राम पंचायतों के 9915 के लोगों को धन और समय के अलावा बेवजह की परेशानी से भी निजात मिलेगी। तल्लादेश क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक और निरीक्षक मंच से ही काम करेंगे। आंकड़ों की प्रविष्टि दर्ज करने वाले कार्मिक सहित कुछ जरूरी कर्मचारियों की तैनाती आउटसोर्स से की जाएगी। संवाद
उप तहसील में शामिल क्षेत्र
छह पटवारी क्षेत्र: रियासीबमनगांव, बिरगोला, दुबडजैनल, रुइयां, सिमियाउरी, बकोड़ा।
18 ग्राम पंचायतें: पोलप, तामली, कारी, सिमियाउरी, निनौड़ी, रियासीबमनगांव, रमैला, सौराई, बकोड़ा, हरम, दुबडजैनल, मंच, गुरखोलीगूंठ, रूइया कफल्टा, कफल्टा मल्ला, आमनी और बचकोट।

तल्लादेश की मंच उप तहसील के संचालन के आदेश दिए गए हैं। एक सप्ताह के भीतर उप तहसील काम करना शुरू करेगी। फिलहाल इसे पर्यटन विभाग के खाली पड़े भवन में चलाया जाएगा। इस जगह पर मोबाइल नेटवर्क की भी दिक्कत नहीं है। वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में चंपावत के एनटी को हफ्ते में दो दिन मंच भेजा जाएगा। साथ ही कुमाऊं के आयुक्त से नायब तहसीलदार की तैनाती का आग्रह किया है।
नरेंद्र सिंह भंडारी, डीएम, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed