फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tehseeldar Post Vacant in Champawat

पुलहिंडोला, बाराकोट, पाटी तहसीलों में तहसीलदारों के पद रिक्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tehseeldar Post Vacant in Champawat
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट, पाटी और पुलहिंडोला में तहसीलदार नहीं हैं। लोहाघाट के तहसीलदार को इन तहसीलों का भी प्रभार सौंपा गया है। तहसीलदारों की कमी से तहसीलों का कार्य प्रभावित हो रहा है। लोगों को विभिन्न प्रमाणपत्र बनाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। नवसृजित पुलहिंडोला तहसील खुलने के बाद से ही तहसीलदार का पद रिक्त है। बाराकोट में एक साल और पाटी में एक महीने से अधिक समय से तहसीलदारों के पद रिक्त हैं। तहसीलदारों के पद रिक्त होने से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र, विभिन्न पेंशन प्रमाणपत्र, विभागीय डाक, विभिन्न जांचों में विलंब हो रहा है। तहसीलदारों की कमी से लोगों को समय पर प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहे हैं। लोगों के तहसील संबंधी अन्य काम में प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

तहसीलों में कार्य दिवस निर्धारित किए गए
लोहाघाट (चंपावत)। तहसीलदार विजय गोस्वामी को पुलहिंडोला, बाराकोट और पाटी तहसीलों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। लोगों को सहूलियत देने के लिए तहसीलदार ने चारों तहसीलों में कार्य दिवस निर्धारित किए हैं। मंगलवार, शुक्रवार को पुलहिंडोला, सोमवार, शनिवार पाटी और शेष दिन बाराकोट और लोहाघाट में तहसीलों में कार्य निपटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलहिंडोला और बाराकोट में तहसीलदार का पद रिक्त होने से कार्य संचालन में कुछ दिक्कतें आ रही हैं। तहसीलदारों के रिक्त पदों को भरने के लिए समय-समय पर उच्चाधिकारियों को पत्र भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंकू बिष्ट, एसडीएम, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed