फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   tehseeldar and cms corona positive

टनकपुर की तहसीलदार और सीएमएस कोरोना संक्रमित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
tehseeldar and cms corona positive
टनकपुर (चंपावत)। संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एचएस ह्यांकी और तहसीलदार खुशबू पांडेय एंटीजन जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों अधिकारियों को होम आइसोलेट किया गया है। चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत शर्मा ने बताया कि सीएमएस डॉ. ह्यांकी का शनिवार को एंटीजन टेस्ट किया गया था, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सोमवार को तहसीलदार खुशबू पांडेय का भी एंटीजन टेस्ट किया गया तो उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों अधिकारियों को होम आइसोलेट किया गया है। बता दें कि चार दिन पहले तहसील के तीन कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जो अभी होम आइसोलेशन में हैं। (संवाद)
विज्ञापन

लोहाघाट में घर-घर जाकर लिए जा रहे सैंपल
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग तेज कर दी है। इसके अंतर्गत प्रतिदिन करीब सौ लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। । उप जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि सोमवार को नगर के ऋषेश्वर वार्ड और एसबीआई से पुल्ला टैक्सी स्टेंड तक के व्यापारियों के सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि अभी तक हथरंगिया, मीनाबाजार चौराहा, मीना बाजार चौराहे से स्टेट बैंक, स्टेट बैंक से बाड़ीगाड़, मीनाबाजार चौराहे से गांधी चौक होते हुए स्टेशन बाजार तक व्यापारियों और सार्की टोला वार्ड, बजरंगबली वार्ड, लोहावती वार्ड में लोगों की सैंपलिंग की गई है। (संवाद)
विज्ञापन

गंगोलीहाट में बनाए तीन माइक्रो कंटेंनमेंट जोन
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य विभाग गंगोलीहाट में कंटेंनमेंट जोन बनाने की तैयारी में है। क्षेत्र में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए विभाग सतर्क हो गया है। क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग ने तीन स्थानों को माइक्रो कंटेंनमेंट जोन बना दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि पिछले कुछ समय से गंगोलीहाट में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना की चैन तोड़ने के लिए क्षेत्र में कंटेंनमेंट बनाने की जरूरत है। इसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ने भी मौखिक सहमति दे दी है। सीएमओ डॉ. पंत ने बताया कि शासन से गंगोलीहाट को कंटेंनमेंट जोन बनाने के लिए वार्ता चल रही है। मंगलवार को कंटेंनमेंट जोन बनाए जाने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। पूरे क्षेत्र में अब तक कुल 240, जबकि नगर क्षेत्र में 69 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। (संवाद)

पूर्व कांग्रेस विधायक कोरोना पॉजिटिव
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में 22 लोग जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि 22 में से आठ गंगोलीहाट, छह इग्यारदेवी और दो कनालीछीना क्षेत्र के हैं। बताया कि पूर्व कांग्रेस विधायक एंटिजन जांच में पॉजिटिव आए हैं। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डॉ. पंत ने बताया कि बेस अस्पताल कोरोना केंद्र में एक्टिव केसों की संख्या 317 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 38 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed