{"_id":"a1a137a437a1989f0546f0ab74bd60f1","slug":"teachers-had-rbish-pcoli-award-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंगाबीड़ के शिक्षक रबीश पचौली को मिला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंगाबीड़ के शिक्षक रबीश पचौली को मिला पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरस्थ क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुंगाबीड़ के राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रबीश पचौली ने उत्कृष्ट स्वच्छ विद्यालय का पुरस्कार ग्रहण किया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पचौली को तीन हजार रुपये का चेक, प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए। इससे पूर्व पचौली को राज्यपाल पुरस्कार के रूप में मिली 10 हजार रुपये की धनराशि उन्होंने विद्यालय के बच्चों को समर्पित कर दी थी।
विज्ञापन
बीईओ आरएस नेगी, उप शिक्षाधिकारी मनीष बिष्ट, ब्लाक समन्वयक डीडी जोशी, चतुर सिंह मेहता, एसएमसी अध्यक्ष राम सिंह, पीटीए अध्यक्ष कृष्ण सिंह, बीडीसी सदस्य लक्ष्मी देवी, ग्राम प्रधान खड़क सिंह तथा प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र ने उनका स्वागत किया। एसडीएम निर्मला बिष्ट ने भी उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
किन खूबियों के कारण मिला पुरस्कार
स्वच्छता, जागरूकता रैलियों को निकालकर छात्रों में स्वच्छता की आदत डाली। सप्ताह में दो दिन विद्यालय की पूरी सफाई की जाती है। प्रार्थना सभा में स्वच्छता की शपथ दिलाई जाती है। पचौली बच्चों के नाखून और बाल काटते हैं। स्वच्छता संबंधी जिले में होने वाली क्विज पेंटिंग, श्लोगन, निबंध और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में यहां के छात्र सबसे आगे रहते हैं।
विज्ञापन