{"_id":"597e12204f1c1be72d8b457a","slug":"teachers-association-officials-will-take-casual-leave-on-august-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ के पदाधिकारी पांच अगस्त को आकस्मिक अवकाश लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ के पदाधिकारी पांच अगस्त को आकस्मिक अवकाश लेंगे
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों के लिए स्वैच्छिक ड्रेस कोड का विरोध करने का फैसला लिया गया। शिक्षक भवन में संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा की अध्यक्षता और जिला महामंत्री देवीदत्त जोशी के संचालन में हुई बैठक में शिक्षकों ने प्रथम नियुक्ति और पदोन्नति नियमावली में ड्रेस कोड को शामिल नहीं करने की मांग की।
कहा कि जब तक इस भत्ते का प्राविधान नहीं किया जाता, शिक्षक ड्रेस कोड का विरोध करेंगे। बताया गया कि राष्ट्रीय प्रारंभिक शिक्षा आयोग का गठन कराने के लिए 5 अगस्त को शाखा संगठन तथा जनपदीय संगठन के पदाधिकारी आकस्मिक अवकाश लेकर जिला मुख्यालय में ज्ञापन देंगे। शिक्षकों ने चीन में निर्मित सामग्री का विरोध करने का निर्णय लिया।
बैठक में शिक्षकों ने नई पेंशन योजना बंद कर पुरानी पेंशन योजना की बहाली करने, छठे वेतनमान की विसंगतियों को दूर कर सातवें वेतन आयोग के अनुरूप किए जाने की मांग की। इस मौके पर कोषाध्यक्ष रमेश जोशी ने तीन वर्षों के आय-व्यय का ब्यौरा सदन के समक्ष रखा। बैठक में जनपदीय कार्यकारिणी में रिक्त चल रहे संरक्षक के पद पर स्वर्ण सिंह मौनी को मनोनीत किया गया। कुंवर सिंह प्रथोली, जीवन मेहता, दिवाकर भट्ट, चंद्र किशोर पांडेय, रुद्र सिंह बोहरा, सुरेंद्र वर्मा, रबीश चंद्र पचौली, गंगा दत्त भट्ट, पान सिंह चमलेगी आदि ने विचार रखे।