फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Teacher turned Corona positive in GIC Baparu

जीआईसी बापरू में शिक्षिका कोरोना पॉजिटिव निकली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Teacher turned Corona positive in GIC Baparu
ीआईसी दिगालीचौड में शिक्षकों का कोरोना सेंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के जीआईसी बापरू की एक शिक्षिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से विद्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। शिक्षिका के विद्यालय आने के बाद जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसे देखते हुए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने विद्यालय में कैंप लगाकर कोरोना के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी रमेश राम लोहिया ने बताया कि जीआईसी बापरू की एक एलटी शिक्षिका कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। बीईओ ने बताया कि शिक्षिका ने छह नवंबर को चंपावत में अपनी कोविड जांच कराई थी। रिपोर्ट नहीं आई थी। सात नवंबर को शिक्षिका विद्यालय आ गई। विद्यालय आने के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना मिली। उन्होंने बताया शिक्षिका के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। लोहाघाट उप जिला अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र बोहरा ने बताया कि पॉजिटिव पाई गई शिक्षिका को होम आइसोलेट कर दिया गया है। बीईओ रमेश राम ने बताया कि सोमवार को विद्यालय में कोविड की सैंपलिंग की गई। जिसमें छात्र छात्राओं, शिक्षकों ओर कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। उन्होंने कोरोना संक्रमण को देखते हुए विकासखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतने को कहा है।
विज्ञापन

नेपाल सीमा से लगे जीआईसी दिगालीचौड़ में सुरक्षा को देखते हुए शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की कोरोना जांच कराई गई। प्रधानाचार्य रमेश सिंह रावत ने बताया कि कोरोना से शिक्षकों ओर छात्र-छात्राओं के बचाव के लिए पूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय को पूर्ण रूप से सैनिटाइज करने के साथ प्रतिदिन छात्र-छात्राओं, शिक्षकों को सैनिटाइज किया जाता है। मास्क का प्रयोग करने के साथ सामाजिक दूरी का पालन कराया जा रहा है। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शिविर लगाकर शिक्षकों, छात्र-छात्राओं ओर कर्मचारियों के कुल 45 सैंपल लिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed