{"_id":"65219ef61faf947ecd0d99ef","slug":"tea-seller-ballia-had-sent-invitation-to-pm-to-visit-in-2022-champawat-news-c-229-1-shld1009-2433-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चाय विक्रेता खोलिया ने 2022 में पीएम को मायावती आश्रम आने के लिए भेजा था न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चाय विक्रेता खोलिया ने 2022 में पीएम को मायावती आश्रम आने के लिए भेजा था न्योता
Sat, 07 Oct 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
पीएम को मायावती आश्रम पधारने का न्योता भेजने वाले लोहाघाट के चाय विक्रेता मदन मोहन खोलिया। संवा
चंपावत। 18 जुलाई 2022 को प्रधानमंत्री को पत्र भेजते वक्त चाय की दुकान चलाने वाले मदन मोहन खोलिया को तनिक भी भान नहीं थी कि उसकी मुराद सवा साल में पूरी हो जाएगी।
उन्होंने पीएम को भेजे पत्र में स्वामी विवेकानंद की ध्यान स्थली मायावती आश्रम पधारने का अनुरोध किया था। आध्यात्मिक खूबियों का जिक्र करने के साथ आश्रम आने का आग्रह किया था। और अब पीएम मोदी के 12 अक्तूबर को मायावती आश्रम का कार्यक्रम होने से मुराद पूरी होने से खोलिया की खुशी का ठिकाना नहीं है।
लोहाघाट में चाय बेच कर आजीविका चलाने वाले खोलिया का यह अकेला पत्र नहीं है, बल्कि वे अब तक 79 पत्र भेज चुके हैं। हर पत्र का जवाब मिला। इसमें उन्होंने मानेश्वर महादेव दर्शन करने, लॉकडाउन के बाद बद्रीनाथ केदारनाथ के द्वार खोलने, अन्नपूर्णा की मूर्ति कनाडा से वापस लाने के लिए भी पत्र भेजा।
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से जूझ रहे खोलिया का कहना है कि मुद्रा योजना का कर्ज देने में बैंक आनाकानी कर रहा था। पीएम कार्यालय में पत्र भेजने के बाद उन्हें एक लाख का ऋण मिला, तो इससे उम्मीद बढ़ी। और फिर उन्होंने लगातार अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी पीएम कार्यालय तक आवाज पहुंचाई। संवाद
मायावती आश्रम के पास डेरा डालेगी वन्य जीव विशेषज्ञों की टीम
चंपावत। पीएम नरेंद्र मोदी के मायावती आश्रम में 12 अक्तूबर को होने वाले रात्रि प्रवास के मद्देनजर सुरक्षा के चाक चौबंद बंदोबस्त किए जा रहे हैं। 1940 मीटर की ऊंचाई पर घने जंगल के बीच स्थित मायावती आश्रम के आसपास जंगली जानवर भी दिखते रहे हैं। इससे बचाव के मद्देनजर वन्य जीव विभाग मायावती आश्रम क्षेत्र में वन्य जीव विशेषज्ञों की टीम तैनात करेगा। विभाग ने नौ से 13 अक्तूबर तक नैनीताल जिले के डॉ. हिमांशु पांगती के नेतृत्व में टीम को तैनात रहने के निर्देश दिए हैं। टीम ट्रेंकुलाइजर गन, जाल सहित सभी जरूरी उपकरणों के साथ मौजूद रहेगी।
चंपावत में सफाई निरीक्षक नहीं, हल्द्वानी और रुद्रपुर से बुलाए चार निरीक्षक
चंपावत। चंपावत जिले की चारों नगर निकायों में एक भी सफाई निरीक्षक नहीं है। पीएम के मायावती आश्रम के रात्रि विश्राम कार्यक्रम के दृष्टिगत दो अन्य जिलों से सफाई निरीक्षकों सहित अन्य संसाधन जुटाए गए हैं। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के आदेश पर हल्द्वानी और रुद्रपुर नगर निगम और खटीमा नगर पालिका परिषद से ये संसाधन जुटाए जा रहे हैं। दोनों निगमों से दो-दो सफाई निरीक्षक और तीनों निकायों से कुल 50 पर्यावरण मित्र, आठ मोबाइल टायलेट्स, एक जटायु पोर्टेबल सफाई मशीन मंगाई गई है। ये व्यवस्था आठ से 13 अक्तूबर तक लोहाघाट क्षेत्र में बनी रहेगी।