फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Taxi union will release fare list today

टैक्सी यूनियन की ओर से आज जारी की जाएगी किराया सूची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Taxi union will release fare list today
ंपावत टैक्सी स्टेंड में टैक्सी चालकों के साथ वार्ता करती संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि भट्ट। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के विभिन्न मार्गों पर टैक्सी चालकों की ओर से यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने की शिकायतें भी मिल रही हैं। इस मामले को लेकर सोमवार को प्रशासन, परिवहन विभाग और टैक्सी यूनियन के बीच विभिन्न मार्गों पर किराया निर्धारण को लेकर बैठक आयोजित की गई। संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि भट्ट की ओर से वाहनों की श्रेणी के हिसाब से 20 से 25 रुपये प्रति किमी तक किराया निर्धारित किए जाने की जानकारी दी गई। टैक्सी यूनियन ने मंगलवार को नई किराया सूची जारी करने का एलान किया।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि जिले में पांच सौ से अधिक टैक्सी वाहनों का संचालन होता है। वर्तमान में पचास फीसदी यात्रियों के साथ टैक्सियों का संचालन किया जा रहा है। टैक्सी संचालकों का तर्क है कि आधी संख्या में सवारियां ले जाने के कारण किराया बढ़ाना उनकी मजबूरी है। कुमाऊं टैक्सी यूनियन महासंघ के उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट के अनुसार कोरोना काल में सरकार की ओर से टैक्सी चालकों को किसी भी प्रकार का आर्थिक राहत पैकेेज भी नहीं दिया गया है। केवल तीन माह के टैक्स माफी का एलान किया गया है। टैक्सी यूनियन का कहना है कि मंगलवार को नई किराया सूची जारी की जाएगी। इस मौके पर गोपाल सिंह, केशव सिंह, दरबान ढेक, मदन जोशी, मान सिंह, रोशन सिंह, किशन जोशी, इंद्र नाथ, सुभाष राम, शंकर राम, रमेश बिष्ट, रामनारायण, हेम सिंह बोहरा, तारा दत्त जोशी, नरेंद्र सिंह, सुरेश जोशी, कैलाश सिंह, दयाल सिंह, प्रकाश सिंह, कमल सिंह, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 21 सीपीटी 01 पी।
दोगुना हुआ चंपावत से लोहाघाट का किराया
चंपावत। कोरोना काल में चंपावत से लोहाघाट का किराया दोगुना हो गया है। पहले चंपावत से लोहाघाट का किराया प्रति सवारी 40 रुपये निर्धारित था, जो अब बढ़कर 80 रुपये प्रति सवारी कर दिया है। कमोवेश सभी मोटर मार्गों पर टैक्सी वाहनों में दोगुना किराया वसूला जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न मार्गों पर टैक्सी चालकों की ओर से लिए जा रहे किराए की सूची
मोटर मार्ग कोरोना से पूर्व किराया वर्तमान किराया
चंपावत-लोहाघाट 40 रुपये 80 रुपये
चंपावत-टनकपुर 200 रुपये 400 रुपये
चंपावत-पिथौरागढ़ 200 रुपये 400 रुपये
चंपावत-तामली 180 रुपये 360 रुपये
चंपावत-खेतीखान 40 रुपये 80 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed