फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Taxi drivers rage against one-way traffic system

Champawat News: वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था के खिलाफ भड़के टैक्सी चालक

Fri, 26 Dec 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 26 Dec 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Taxi drivers rage against one-way traffic system
लोहाघाट में पुलिस प्रशासन द्वारा लागू की गई वन वे ट्रेफिक व्यवस्था के विरोध में नारेबाजी करते ट
लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस प्रशासन की ओर से नगर में लागू की गई वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गुमदेश क्षेत्र के टैक्सी चालकों ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित चालकों ने वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था का विरोध कर नारेबाजी की। उन्होंने वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था बंद करने की मांग उठाई। टैक्सी चालकों का कहना है कि पुलिस ने नगर में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू होने के बाद उनका व्यवसाय प्रभावित हो गया है। कहा कि जहां उनकी आमदनी घटी है, वहीं यात्रियों को भी भारी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

नींबू, माल्टा, संतरा, गहत आदि फल और दाल बेचने आने वाले सीमांत क्षेत्रों के लोगों को अब अतिरिक्त भाड़ा देकर सामान टैक्सी स्टैंड से बाजार तक पहुंचाना पड़ रहा है। इसके अलावा अस्पताल आने वाले मरीजों को भी गंभीर परेशानी झेलनी पड़ रही है। मरीजों को घूमकर पैदल अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है, जिससे उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। प्रदर्शन में भुवन धौनी, मदन सामंत, सुरेश, सोहन भंडारी, टीका सिंह, जगत सिंह, शंकर नाथ, मनमोहन सिंह सहित कई टैक्सी चालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed