{"_id":"57812a7e4f1c1bdf1e7f9a90","slug":"taxi-drivers-blew-cm-s-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी चालकों ने फूंका सीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी चालकों ने फूंका सीएम का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Sat, 09 Jul 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते जीप मालिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर के दर्जनों टैक्सी वाहन स्वामी व चालकों ने पर्वतीय क्षेत्र में परिवहन विभाग द्वारा अनुबंध के आधार पर मैक्स कैब संचालित करने पर आक्रोश व्यक्त किया। आक्रोशित वाहन मालिक व चालकों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन
साथ ही तत्काल अनुबंधित वाहनों को नहीं हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। शनिवार को क्षेत्र के टैक्सी वाहन स्वामी व चालक यूनियन महासचिव सुंदर शर्मा व नारायण सिंह गैड़ा के संयुक्त नेतृत्व में टैक्सी स्टैंड पर एकत्रित हुए। वाहन स्वामियों ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि यह योजना अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए चलाई जा रही है।
विज्ञापन
इससे टैक्सी संचालकों के साथ ही रोडवेज एजेंसी व संविदा कर्मचारियों के हितों को भी प्रभावित किया जा रहा है। कहा कि मैक्स कैब वाहन पर्वतीय रूटों से अतिशीघ्र नहीं हटाए जाने पर समस्त टैक्सी संचालक प्रदेश सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस बीच उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान मनोज, मुकेश, कमल पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन