फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur will run again from today

ग्यारह माह बाद आज से टनकपुर में फिर चलेंगे मुक्के...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur will run again from today
चंपावत। कोरोना काल में करीब 11 माह तक बंद रहने के बाद टनकपुर का मुक्केबाजी छात्रावास अब सोमवार को खुलेगा। अलबत्ता इसके लिए छात्रों को अनिवार्य रूप से अपने अभिभावकों का सहमति पत्र जमा कराना होगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी ने बताया कि खेल निदेशालय और जिला कोविड टास्क फोर्स की हरी झंडी के बाद अब 15 फरवरी से मुक्केबाजी छात्रावास खोला जा रहा है। अलबत्ता अब इसके लिए छात्रों को अभिभावकों का सहमति पत्र जमा कराना होगा। साथ ही कोरोना से संबंधित एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) का अनुपालन कराया जाएगा। इस वक्त यहां छठीं से बारहवीं तक के 17 पंजीकृत छात्रों में से दसवीं और बारहवीं कक्षा के सात छात्र हैं। छात्रावास के खुलने के बावजूद छात्रों को अपने किसी साथी मुक्केबाज छात्र के साथ अभ्यास का मौका नहीं मिलेगा। हर छात्र को मुक्केबाजी किट के जरिये अकेले ही अभ्यास को करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed