{"_id":"651869ff36abd0e55605cb59","slug":"tanakpur-stadium-defeated-khatima-5-4-in-the-quarter-finals-tanakpur-news-c-243-1-tnp1001-1171-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: क्वार्टर फाइनल में टनकपुर स्टेडियम ने खटीमा को 5-4 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: क्वार्टर फाइनल में टनकपुर स्टेडियम ने खटीमा को 5-4 से हराया
Sun, 01 Oct 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मनिहारगोठ में नशामुक्ति अभियान के तहत चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टनकपुर स्टेडियम ने पेनाल्टी शूट में खटीमा को 5-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया।
गांव के खेल मैदान में टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल का शुभारंभ शारदा खनन यूनियन के अध्यक्ष अमन ठाकुर ने किया। मैच स्टेडियम टनकपुर और खटीमा क्लब के बीच खेला गया। शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे पर दबाव बनाते रहे। मैच के अंत तक मुकाबला बराबर रहने के बाद पेनाल्टी शूट का मौका दिया गया। जिसमें टनकपुर ने खटीमा को चारगोल के मुकाबले पांच गोल कर मैच जीता। निर्णायक विक्रांत शुक्ला थे। लाइनमैन की जिम्मेदारी दानिश और शाहिल ने निभाई। सलमान और जावेद ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। संवाद