फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur. rejection. nomination. papers. candidates.

Champawat News: टनकपुर में दो प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज होने पर बखेड़ा

Sun, 05 Nov 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 05 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur. rejection. nomination. papers. candidates.
टनकपुर डिग्री कॉलेज में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल को जानकारी देतीं प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी
टनकपुर (चंपावत)। राजकीय डिग्री कॉलेज टनकपुर में अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी भास्कर जोशी और राजेंद्र प्रसाद कोहली के नामांकन पत्र खारिज होने पर बखेड़ा हो गया। एनएसयूआई और युवक कांग्रेस के पदाधिकारी चुनाव प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। पुलिस ने दो छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रात साढ़े आठ बजे समाचार लिखे जाने तक धरना जारी था।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने वैध प्रत्याशियों की सूची रविवार को जारी की। इसमें अध्यक्ष पद के दावेदार दीपक बेलवाल और भास्कर जोशी का निर्वाचन पत्र अवैध घोषित किया गया। इससे एनएसयूआई और युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भड़क गए। वे
विज्ञापन


युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद बड़ेला की अगुवाई में धरने में बैठ गए। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने भी मौके पर पहुंच धरना दे रहे छात्रों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में घनघोर धांधली बरती गई है। प्रत्याशी सोमवार को आदेश को चुनौती देते हुए अदालत जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में प्रस्तावक बनी छात्रा ने गुमराह कर प्रस्तावक बनाने का आरोप लगाया और दीपक बेलवाल व भास्कर जोशी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 और 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एसडीएम आकाश जोशी और सीओ बीसी पंत ने छात्रों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। एनएसयूआई छात्रों ने आरोप लगाया कि वैध प्रत्याशियों की सूची निर्धारित तिथि चार नवंबर के बजाय रविवार को जारी की गई। भाजपा नेता और प्रशासन ने दबाव डाल दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज करवाए गए हैं। धरना देने वालों में अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों के अलावा पूजा यादव, दीपक बेलवाल, सूरज मिश्रा, खीम सिंह रावत, सहिल गिरि आदि छात्र शामिल थे।



कोट

समूची चुनाव प्रक्रिया नियमों के तहत की गई है। अध्यक्ष प्रत्याशी भास्कर जोशी के प्रस्तावक द्वारा प्रस्ताव वापस लिए जाने से नामांकन निरस्त हुआ। दूसरे प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद कोहली का नामांकन पत्र छात्रसंघ संविधान के बिंदु संख्या पांच के तहत खारिज किया गया है। वैध प्रत्याशियों की सूची शनिवार को जारी नहीं करने की वजह सुधार परीक्षा परिणाम आने में देरी रहा।


-डॉ. अनुपमा तिवारी, प्राचार्या, राजकीय डिग्री कॉलेज, टनकपुर।



टनकपुर: सात पदों के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में

टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर डिग्री में सात पदों के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर हर्षित चंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर पूजा यादव, सचिव पद पर नेहा महर निर्विरोध निर्वाचन तय है। प्राचार्या डॉ. अनुपमा तिवारी और चुनाव प्रभारी डॉ. एमएस चौहान ने बताया कि छात्रा उपाध्यक्ष के लिए साक्षी रावत और प्रिया रावत, संयुक्त सचिव पद पर विनीता रावत, अमन वर्मा, सुमित सिह बोहरा, कोषाध्यक्ष के लिए सनी यादव और खीम सिंह रावत और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि नीरज सिंह बिष्ट और पूजा चतुर्वेदी के नामांकन पत्र सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed