{"_id":"65a4156da33afb942b0b18ba","slug":"tanakpur-railway-station-will-give-the-feel-of-devbhoomi-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-1773-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: देवभूमि का एहसास कराएगा टनकपुर रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: देवभूमि का एहसास कराएगा टनकपुर रेलवे स्टेशन
Sun, 14 Jan 2024 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 14 Jan 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर रेलवे स्टेशन में खड़ी ट्रेनें। स्रोत: संवाद
रवींद्र सिंह धामी
टनकपुर (चंपावत)। उत्तर भारत के प्रमुख मां पूर्णागिरि धाम के पड़ाव क्षेत्र टनकपुर रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना से कायाकल्प होगा। श्रद्धालुओं को स्टेशन पर उतरते ही देवभूमि आने का एहसास होगा। रेलवे स्टेशन का लुक मंदिर का दिया गया है। अब सौंदर्यीकरण कार्य में इसे और निखारा जा रहा है। करीब सात करोड़ से स्टेशन के सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। अब तीन से बढ़कर पांच प्लेट फार्म बनाए जा रहे हैं। इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
बता दें कि मां पूर्णागिरि धाम में उत्तर भारत से प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु उमड़ते हैं। इससे टनकपुर तक ट्रेन से आने वाले श्रद्धालुओं को पांच वर्षों में मीटर गेज से ब्राॅड गेज और डीजल से इलेक्टि्रक इंजन दौड़ने से बेहतर सुविधा मिल रही है। अंग्रेजों के दौर में वर्ष 1918 में पहली बार मीटर गेज ट्रेन सुविधा मिली। मेले के दौरान ट्रेन श्रद्धालुओं से खचाखच भरी रहती थी। 22 फरवरी 2018 को मीटर गेज से ब्राॅड गेज और 12 मार्च 2021 को इलेक्टि्रक इंजन की सौगात मिली। इसके बाद से दिल्ली समेत अनेक नगरों की दूरी घट गई है।
अब रेलवे की ओर से श्रद्धालुओं को और आकर्षित करने के साथ ही आधुनिक बेहतर सुविधा की कवायद शुरू हो गई है। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि अमृत भारत योजना में रेलवे स्टेशन का सात करोड़ से सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इसके तहत दो नए प्लेट फार्म बनाए जा रहे हैं जिससे अब जल्द पांच प्लेट फार्म हो जाएंगे।
विज्ञापन
हजारों की तादाद में श्रद्धालु उमड़ने पर भी कोई दिक्कत नहीं होगी। पूरी तरह निर्माण के बाद यहां का प्लेट फार्म 550 मीटर लंबा और 11 मीटर चौड़ा होगा। चार यात्री शेड पहले से हैं अब दो और बढ़ जाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। संवाद
चार एक्सप्रेस के साथ आठ ट्रेन की सुविधा
टनकपुर। टनकपुर रेलवे स्टेशन से वर्तमान में आठ ट्रेनों का संचालन हो रहा है जिससे देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आते हैं। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि टनकपुर से दिल्ली, जयपुर, त्रिवेणी प्रयाग, मथुरा के लिए एक्सप्रेस ट्रेन व चार लोकल ट्रेन बरेली, पीलीभीत आदि के लिए संचालित हो रही हैं। संवाद