{"_id":"69b44c4ac92d8b7673026672","slug":"tanakpur-power-station-receives-12th-psu-award-champawat-news-c-229-1-alm1003-136683-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर पावर स्टेशन को मिला 12वां पीएसयू पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर पावर स्टेशन को मिला 12वां पीएसयू पुरस्कार
Fri, 13 Mar 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में एनएचपीसी महाप्रबंधक को पुरस्कार देते संस्था के अधिकारी ब्रदर्स। स्रोत : एनएचपीसी
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन को 11 मार्च को दिल्ली में 12वें पीएसयू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार देश भर के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।
दिल्ली के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन को गवर्नेंस नाउ संस्था की ओर से उत्कृष्ट एनर्जी मैनेजमेंट के लिए 12वें पीएसयू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार पावर स्टेशन के मुखिया महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य ने एनएचपीसी चंडीगढ़ क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम की मौजूदगी में प्राप्त किया। बताया गया है कि यह पुरस्कार देश को सही मायनों में डिजिटल राष्ट्र बनाने की दिशा में सराहनीय योगदान के लिए दिया जाता है। पुरस्कार प्राप्त होने पर महाप्रबंधक आर्य ने अपनी पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना की। यह पुरस्कार गवर्नेंस नाउ संस्था के अधिकारी ब्रदर्स ने दिया है।