फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur-Pithoragarh NH remained closed for 13 hours

टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच 13 घंटे बंद रहा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur-Pithoragarh NH remained closed for 13 hours
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला से मलबा हटने के बाद शुरू आवाजाही। संवाद न्यूज एज - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 13 घंटे बंद रहा। शुक्रवार रात नौ बजे से बंद मार्ग सुबह साढ़े नौ बजे बाद खुला। इससे पहले रास्ते में फंसे यात्रियों को प्रशासन ने रात में ही चंपावत और चल्थी पहुंचा दिया था। इधर बारिश से चंपावत जिले की छह ग्रामीण सड़कें भी बंद हैं।
विज्ञापन

स्वांला और अमोड़ी पर आए मलबे से एनएच शुक्रवार दोपहर बाद बंद हो गया था जिसे रात करीब आठ बजे खोल दिया गया था इसके बाद यह मार्ग रात नौ बजे फिर बंद हो गया। रात में दो बार मार्ग साफ भी हुआ लेकिन पत्थर आने से फिर बंद हो गया। मलबे को शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे हटाया जा सका।
विज्ञापन

एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि मार्ग बंद रहने तक सुबह साढ़े नौ बजे तक टनकपुर और चंपावत से वाहनों की आवाजाही रोकी गई थी। वाहनों की आवाजाही सुचारु होने के बावजूद रुक-रुक कर पत्थर गिरने से स्वांला में रास्ता जोखिमभरा बना हुआ है। रास्ता बंद होने से रात में फंसे मुसाफिरों के रहने की व्यवस्था चंपावत के रैनबसेरे में की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत जिले की बंद सड़कें
धूनाघाट-भिंगराड़ा-रीठासाहिब, धौन-दियूरी, खटोली मल्ली-वैला, सिप्टी-अमकड़िया, चल्थी-नौलापानी और धौन-सल्ली सड़क।
चंपावत जिले में हुई बारिश
चंपावत : 17 मिलीमीटर
लोहाघाट : 20 मिलीमीटर
पाटी : 10 मिलीमीटर
बनबसा : 70 मिलीमीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed