{"_id":"573898f14f1c1b6c17ac7121","slug":"tanakpur-lucknow-rail-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर-लखनऊ रेल सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर-लखनऊ रेल सेवा बंद
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 15 May 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
रेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-सीतापुर के बीच लाइन निर्माण कार्य के चलते टनकपुर से लखनऊ के लिए रेल सेवा रविवार से बंद हो गई है। अब सिर्फ पीलीभीत-टनकपुर और शाहजहांपुर-टनकपुर के बीच 15 जून तक चार जोेड़ी पैसेंजर ट्रेनें चलेंगी। लखनऊ के लिए रेल सेवा के बंद होने से अब यात्रियों को वाहनों से लखनऊ का सफर तय करना होगा।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा किए जा रहे पीलीभीत-भोजीपुरा बडी रेल लाइन निर्माण के चलते इस रूट पर ट्रेनों का संचालन एक माह पहले ही बंद हो चुका है। पीलीभीत-टनकपुर बडी रेल लाइन का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होना है। इसके लिए रेलवे ने पहले 15 मई से ट्रेनों का संचालन बंद करने की घोषणा की थी, लेकिन पूर्णागिरि मेले में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अब 15 जून से ट्रेनों का संचालन बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
वहीं, पीलीभीत से भोजीपुरा के बीच रेल सेवा बंद होने के बाद से काठगोदाम से लखनऊ चलने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनें टनकपुर से लखनऊ चलाई जा रही थी, जो रविवार से बंद कर दी गई है। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि लखनऊ-सीतापुर के बीच रेल लाइन निर्माण के कारण यह रेल सेवा बंद की गई है।
विज्ञापन