{"_id":"64fb60d9d2f7d7a4b60bc336","slug":"tanakpur-defeated-lohaghat-in-volleyball-champawat-news-c-229-1-shld1009-1778-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: वॉलीबाल में टनकपुर ने लोहाघाट को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: वॉलीबाल में टनकपुर ने लोहाघाट को हराया
Fri, 08 Sep 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
भिंगराड़ा में वाॅलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता टनकपुर और उप विजेता लोहाघाट टीम के खिलाड़ी। संवाद
रीठा साहिब (चंपावत)। भिंगराड़ा के एड़ी बालकृष्ण मेले में हुुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में टनकपुर ने लोहाघाट को दो के मुकाबले तीन सेट से हराया।
इस प्रतियोगिता में वॉलीबाल प्रतियोगिता में कुल सात टीम आईं। इनमें से विजेता टीम टनकपुर के कप्तान करन भट्ट को ग्राम प्रधान गीता भट्ट ने साढ़े सात हजार रुपये, उप विजेता टीम के हेम पाठक को ट्रॉफी और पांच हजार रुपये की राशि दी। सुभाष जोशी और रविशंकर निर्णायक थे। स्कोरर डॉ. अरुण जलाल रहे। कमल भट्ट ने संचालन किया।
मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश महाराना ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर में रिद्धिमा, दिव्यांशु, मीरा जोशी, जूनियर वर्ग में चंद्रप्रकाश जोशी, प्रशांत जोशी, प्रियांशु जोशी, बाला दत्त भट्ट स्मृति जीके प्रतियोगिता में गौरव भट्ट, शशांक रावत, ममता भट्ट क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे।