{"_id":"6522f7b09fbd8cc7410f6654","slug":"tanakpur-cooparetive-society-tanakpur-news-c-229-1-shld1009-2440-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सेवानिवृत्ति के बाद भी सचिव कर रहे थे काम, हटाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सेवानिवृत्ति के बाद भी सचिव कर रहे थे काम, हटाने के दिए निर्देश
Mon, 09 Oct 2023 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। 60 वर्ष की उम्र के बाद भी सेवा कर रहे टनकपुर क्रय-विक्रय समिति के सचिव मनोहर दत्त सती को हटाने के आदेश हुए हैं। कुमाऊं की सहकारी समितियों के उप निबंधक ने जांच में उन पर आरोप लगे सही पाए। जांच में दोषी पाने पर उनकी सेवा समाप्त करने के साथ वसूली करने के भी आदेश जिला सहायक निबंधक को दिए हैं।
टनकपुर के संचालक मंडल ने पिछले साल 13 अप्रैल को सचिव की सेवा विस्तार 65 साल तक करने का प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद सचिव सती 30 सितंबर 2022 को 60 साल पूरा होने पर भी इस जिम्मेदारी को निभा रहे थे।
जांच रिपोर्ट में कहा गया कि संचालक मंडल की ओर से पारित प्रस्ताव नियमों के विपरीत है। इसके अलावा सचिव पर सीएम घस्यारी कल्याण योजना के तहत संचालित साइलेज की बिक्री में वित्तीय अनियमितता सहित कई अन्य आरोपों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
अल्मोड़ा के उप निबंधक की जांच रिपोर्ट मिली है। इस रिपोर्ट के अध्ययन के बाद सोमवार को नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सुभाष चंद्र गहतोड़ी, एआर, सहकारिता विभाग, चंपावत।