{"_id":"a1a1025238971dec1416af0d21004d5c","slug":"tanakpur-college-inaugurated-the-newly-constructed-building-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Sat, 05 Dec 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का मुख्य अतिथि विधायक हेमेश खर्कवाल ने उद्घाटन एवं वार्षिक समारोह का शुभारंभ किया। विधायक खर्कवाल ने फर्नीचर, साइंस लैब, साइंस पुस्तकालय, उपकरण आदि के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही साइंस ब्लाक के निर्माण के लिए शासन से चार करोड़ रुपये दिलाने का भी भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह सर्वप्रथम महाविद्यालय में विधायक खर्कवाल एवं विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय ने नवनिर्मित भवन का फीता काटकर और शिलापट का अनावरण कर उद्घाटन किया। इसके बाद दोपहर में वार्षिक समारोह का शुभारंभ किया। विधायक खर्कवाल ने कॉलेज में फर्नीचर, साइंस लैब, साइंस पुस्तकालय, भूगोल लैब, साइंस उपकरण के लिए एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा चार करोड़ रुपये से साइंस ब्लॉक भवन का निर्माण, रूसा द्वारा दो करोड़ से कॉर्मस ब्लॉक निर्माण के लिए शासन से प्रयास कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. जी प्रकाश ने विद्यालय की समस्याओं को रखा। समारोह में स्वागत गीत, वंदना के बाद विद्यार्थियों ने कुमाऊंनी, पंजाबी आदि रंगारंग प्रस्तुति से मनमोहा। इस बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं अव्वल एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान समारोह में एसडीएम नरेश दुर्गापाल, सीओ राजेंद्र सिंह रौतेला, समाजसेवी धर्मानंद पांडे, कांग्रेस नगर अध्यक्ष याकूब अंसारी, मंडी समिति अध्यक्ष हरीश भट्ट, सुरेश खर्कवाल, अनिल प्रसाद सिन्हा, सभासद देवेंद्र सिंह, संजय अग्रवाल, खालिद अंजुम आदि थे।
विज्ञापन