फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur became champion due to the brilliant performance of goalkeeper Sameer

Champawat News: गोलकीपर समीर के शानदार प्रदर्शन से चैंपियन बना टनकपुर

Fri, 01 Dec 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 01 Dec 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur became champion due to the brilliant performance of goalkeeper Sameer
टनकपुर स्टेडियम में राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में अति​थियों के साथ विजेता टनकपुर
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता टनकपुर के नाम रही। खेल निदेशालय के सौजन्य और जिला प्रशासन की ओर से स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में मेजबान टनकपुर ने टाईब्रेकर में देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज को एक के मुकाबले चार गोल से हराया। टनकपुर के गोल कीपर समीर शर्मा ने शानदार बचाव कर अपनी टीम को चैंपियन बना। निर्धारित अंतराल तक दोनों टीम गोल रहित बराबरी पर थी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार और नगर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने विजेता टनकपुर के कप्तान सौरभ बोहरा और उप विजेता टीम के कप्तान अक्षत नेगी सहित पूरी टीम को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल और ऑफिशियल का जिम्मा गोपाल जोशी, मिलन जोशी, सक्षम काला, दीपक रावत, पीयूष सैनी, तनवीर अहमद, गौरव सिंह खोलिया, रचित वल्दिया, नरेश चंद, चंद्र सिंह खोलिया ने निभाया। समापन मौके पर स्टेडियम प्रभारी मुकेश चंद्र शर्मा, ललित कुमार, गौरव खोलिया, एलएस पाटनी, रविंद्र सिंह, मनोज गुप्ता, सुनील शर्मा, अमन ठाकुर, प्रकाश भट्ट, बबीता जोशी, ममता बिष्ट, सूरज पांडे, चंद्रशेखर ओली, दीपक पचोली, दीपक सेठी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed