फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   tanakapur aur banabasa se yoopee bheje gae 584 log

टनकपुर से रोडवेज की बसों में यूपी भेजे गए 441 लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
tanakapur aur banabasa se yoopee bheje gae 584 log
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। केंद्र सरकार से मिली छूट के बाद शनिवार को चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में फंसे यूपी के 584 लोगों को परिवहन निगम की बसों से यूपी के लिए रवाना किया गया। रवाना करने से पहले सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और बसों को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते यूपी के विभिन्न क्षेत्रों के 584 लोग चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में फंसे हुए थे। जिन्हें टनकपुर, बनबसा, चंपावत और पिथौरागढ़ के विभिन्न राहत शिविरों में ठहराया गया था। शनिवार को परिवहन निगम की 20 बसों में यूपी के लिए रवाना किए गए लोगों में टनकपुर, और चंपावत में ठहराए गए 361 और पिथौरागढ़ जिले के शिविर में रुके 80 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

एसडीएम दयानंद सरस्वती के निर्देश पर सभी लोगों को टनकपुर में एकत्र कर कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन सुनिश्चित कराते हुए बहेड़ी के लिए रवाना किया गया। बनबसा में राहत कैंपों में रह रहे यूपी निवासी 143 लोगों को शनिवार को यूपी के लिए रवाना कर दिया गया। लेकिन अब भी 8 दुकानदार, 74 नेपाली नागरिक राहत शिविर में ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहेड़ी से चंपावत पिथौरागढ़ के लोगों को लेकर लौटेंगी बसें
परिवहन निगम के आरएम पवन महरा ने बताया कि यूपी के लोगों को लेकर गई बसें वहां से देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के लोगों को लेकर लौटेंगी। उन्होंने बताया कि यूपी प्रशासन ने बहेड़ी में ट्रांजिट सेंटर बनाया है, जहां विभिन्न हिस्सों से आने वाली बसें यूपी के लोगों को पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed