{"_id":"659595bdbecf0f1011033f61","slug":"talladeshs-mobile-service-is-stalled-for-two-days-champawat-news-c-229-1-shld1010-4458-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दो दिन से ठप है तल्लादेश की मोबाइल सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दो दिन से ठप है तल्लादेश की मोबाइल सेवा
Wed, 03 Jan 2024 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 03 Jan 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के सीमांत मंच में शोपीस बना मोबाइल टावर। संवाद
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र की मोबाइल सेवा दो दिन से ठप है। मोबाइल संपर्क बंद होने से लोगों को दिक्कत हो रही है। संचार सेवा ठप होने से बैंक, थाना, उप तहसील, अस्पताल आदि सरकारी कार्यालयों में ऑनलाइन कामकाज नहीं हो पा रहा है। सीमा की सुरक्षा में लगे एसएसबी जवानों को भी दिक्कतें हो रही हैं।
ग्रामीण दीपक महर, राहुल महर, शेर सिंह महर का कहना है कि सीमांत क्षेत्र के मंच, खोकिया, हरम, नीड़, सौराई, बकोड़ा में मोबाइल सेवा बेहतर करने के लिए बीएसएनएल के प्रस्तावित टावर के काम में भी देरी हो रही है। इधर, बीएसएनएल के अवर अभियंता विजय बहादुर का कहना है कि दिगालीचौड़ में केबल कटने से तल्लादेश का नेटवर्क ठप है। मरम्मत का कार्य चल रहा है। जल्दी ही संचार सेवा सुचारू कर दी जाएगी। वही निजी मोबाइल कंपनी के अभियंता दुष्यंत सिंह ने बताया कि मंच की नेटवर्किंग साइट खराब होने से मंच और उससे लगे आठ गांवों की संचार सेवा अभी खराब है। सेवा को दुरुस्त किया जा रहा है।