फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Taking the slow pace of construction of Tanakpur-Jaulji Road

टनकपुरजौलजीबी रोड निर्माण की सुस्त गति पर शासन ने बैठाई जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Taking the slow pace of construction of Tanakpur-Jaulji Road
अनु सचिव दिनेश पुनेठा और मुख्य अभियंता एपी जोशी की अगुवाई में निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीवी रोड का ? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-जौलजीबी सड़क निर्माण की सुस्त गति को शासन ने गंभीरता से लेते हुए जांच बैठा दी है। जांच के बाद ही कार्यदायी ठेकेदार कंपनी के टर्मिनेशन या फिर कार्य अवधि बढ़ाए जाने पर विचार होगा। अनुसचिव की अध्यक्षता में गठित टीम ने देहरादून से आकर शनिवार को निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जयाजा लिया।
विज्ञापन

इस सड़क का निर्माण पीआईयू (परियोजना क्रियान्वयन इकाई) की देखरेख में हो रहा है। ठुलीगाड़ से चूका तक 17.8 किमी. हिस्से का निर्माण करीब 67 करोड़ रुपये की लागत से आरजीबी विल्डवेल कंपनी को मिला है। लेकिन कंपनी अनुबंध की शर्त के मुताबिक तय समय में काम पूरा नहीं कर पाई है। कंपनी को सड़क के इस हिस्से का निर्माण 29 जून 2018 को पूरा करना था। इसके बाद कार्य पूरा करने के लिए कंपनी दो बार समय एक्सटेंशन ले चुकी है।
विज्ञापन

अंतिम बार कंपनी को 29 जून 2019 तक का समय दिया था, लेकिन फिर भी निर्माण पूरा नहीं होने पर विभाग ने गत 19 जून को कंपनी को टर्मिनेशन देकर जवाब मांगा था। इधर कार्य की सुस्त गति को शासन ने गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए राज्य सचिवालय के अनु सचिव (अनुभाग-3) दिनेश पुनेठा के नेतृत्व में टीम गठित की है। शनिवार को देेहरादून से आई टीम ने सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर जरूरी जानकारी ली है। अनुसचिव पुनेठा ने बताया कि जांच रिपोर्ट जल्द शासन को सौंपी जाएगी। टीम में सचिवालय के अनुभाग अधिकारी ललित भट्ट, पीआईयू के मुख्य अभियंता एपी जोशी, एसई हरीश पांगती भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed