{"_id":"59ff41d24f1c1b3c3d8b57f3","slug":"take-the-knowledge-gained-in-the-camp-to-your-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में प्राप्त ज्ञान को अपने जीवन में उतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में प्राप्त ज्ञान को अपने जीवन में उतारें
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में आयोजित स्काउट गाइड परीक्षा में शामिल बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजीआईसी में चल रहा स्काउट गाइड के द्वितीय और तृतीय सोपान का पांच दिनी आयोजन संपन्न हो गया है। प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कृत कर प्रमाणपत्र वितरित किए गए। प्रधानाचार्या मीना शुक्ला की अध्यक्षता और स्काउट मास्टर गणेश पुनेठा के संचालन आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता ने कहा कि स्काउट गाइड को शिविर में लिए गए ज्ञान को केवल कैंप तक ही नहीं, वरन इसको अपने जीवन में भी अपनाना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि एके बनैवाल और कैलाश पांडेय रहे। इस दौरान स्काउड गाइड ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी विद्यालयों के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर बी प्रमाणपत्र वितरित किए गए। तृतीय सोपान की परीक्षा का आयोजन भी किया गया। ब्लाक सचिव मोहन नाथ गोस्वामी ने बताया कि परीक्षा में उत्तीर्ण स्काउट राज्यपाल पुरस्कार के लिए आवेदन करेंगे। शिविर में स्काउट व गाइड के नियम, प्रतिज्ञा, पुल निर्माण, द्वार सज्जा, टेंट सज्जा, हस्त कौशल, ध्वज का महत्व, गांठ बंधन, स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां देने का साथ इसका प्रदर्शन किया गया। समापन अवसर पर उप खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र शाह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्याम चौबे, गाइड कैप्टन नीता लोहनी, सुशीला चौबे, स्काउट मास्टर गिरीश जोशी, शिवराज तड़ागी, पुष्कर नाथ, राजेंद्र टम्टा, दीपक अधिकारी आदि मौजूद रहे।