फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Take action against those who drive vehicles while talking on mobile

मोबाइल से बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Take action against those who drive vehicles while talking on mobile
चंपावत जिला सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मौजूद डीएम और अन्य अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम एसएन पांडेय ने प्रशासन, परिवहन और पुलिस विभाग के अधिकारियों को वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर एसडीएम, सीओ और एआरटीओ ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग, गलत तरीके से ड्राइविंग, बिना लाइसेंस, सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले, मोबाइल से बात करते हुए वाहन चलाने वाले और शराब पीकर कर ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन

डीएम ने एआरटीओ रश्मि भट्ट को वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से मास्क पहने तथा अतिरिक्त मास्क और सैनिटाइजर आवश्यक रूप से वाहन में रखने तथा बिना मास्क के यात्रियों को वाहन में न बैठाने के निर्देश दिए। कहा कि यातायात नियमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं जाने के उद्देश्य से वॉल पेंटिंग, होर्डिंग्स और बैनर आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराएं। उन्होंने पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को समय-समय पर अवैध रूप से संचालित वाहनों की सघन चेकिंग कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। बैठक में एसपी लोकेश्वर सिंह, एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, सीईओ आरसी पुरोहित, एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, लोनिवि ईई एमसी पांडेय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed