{"_id":"6734de0f1f35c28abb0a629a","slug":"tahrir-was-received-in-boom-one-range-on-the-second-day-champawat-news-c-229-1-shld1007-115597-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बूम वन रेंज में दूसरे दिन रिसीव हो पाई तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बूम वन रेंज में दूसरे दिन रिसीव हो पाई तहरीर
Wed, 13 Nov 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 13 Nov 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। महाशीर मछली के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल होने के मामले में बुधवार को बूम वन रेंजर ने महिला मंगल दल की तहरीर को रिसीव किया। रेंजर गुलजार हुसैन ने बताया कि मामले की जांच सेक्शन के वन दरोगा बद्री जोशी को सौंप दी है।
बता दें कि चूका क्षेत्र में महाशीर मछली के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल होने से मत्स्य विभाग और प्रशासन में खलबली मच गई थी। मामले में मत्स्य विभाग हरकत में आया और जिला मत्स्य प्रभारी कुंवर सिंह ने महिला मंगल दल के एंगलिंग क्षेत्र में घटना पर मंगल दल का परमिट जारी करने की अनुमति अगले आदेश तक निरस्त कर दी। साथ ही आरोपी राजस्थान के जयपुर निवासी आसिफ रजा खान पर चंपावत में एंगलिंग के लिए प्रतिबंध लगा दिया।
मंगलवार को महिला मंगल दल की तहरीर को बूम वन रेंज ने रिसीव नहीं किया था। इधर, बूम रेंजर ने बताया कि मंगल दल अध्यक्ष पूजा और ईश्वरी देवी की ओर से तहरीर मिल गई है। इसके लिए क्षेत्र के वन दरोगा को जांच के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई हो सकेगी।