{"_id":"5824af314f1c1b7304b37aaa","slug":"sworn-to-protect-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाने की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाने की ली शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
बेटी बचाने की ली शपथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। राजकीय पीजी कॉलेज में लगाए गए शिविर में समाज कल्याण विभाग ने अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं को 30 नवंबर तक हर हाल में ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन करने को कहा है। 20 नवंबर तक आवेदन आधार कार्ड, जाति, आय प्रमाणपत्र, सीबीएस बैंक खाता, स्थायी निवास के साथ ऑनलाइन किया जा सकता है।
विज्ञापन
बताया कि अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की सालाना आमदनी 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। जबकि पिछड़ी जाति के लिए ये आय सीमा एक लाख रुपए है। जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि 2017-18 से एक लाख रुपए सालाना आय वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सामान्य जाति के छात्र-छात्राओं को भी वजीफा दिया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे छात्रों से आधार कार्ड, सीबीएस बैंक खाता, स्थायी निवास तैयार कर लें। समाज कल्याण विभाग के कर्मी दीपक गहतोड़ी ने छात्रवृत्ति फार्म भरने की ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी। बाद में बाल विकास विभाग की लक्ष्मी पंत ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलाई। डॉ. अल्का ने संचालन किया। शिविर में प्रधानाचार्या डॉ. गंगा बोहरा, प्रवक्ता बीपी ओली, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. सरस्वती बिष्ट, डॉ. पूनम, डॉ. पारुल, छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव पांडेय सहित कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।
विज्ञापन