{"_id":"e45a0b754bfe921464b8fc1f16a75f12","slug":"sword-of-the-suspension-on-the-charge-of-careless-ado-arya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह प्रभारी एडीओ आर्य पर निलंबन की तलवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह प्रभारी एडीओ आर्य पर निलंबन की तलवार
ब्यूरो /चंपावत
Updated Wed, 20 May 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत नंदराम आर्य पर निलंबन की तलवार लटक गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने डीपीआरओ को निलंबित करने का आदेश दिया है। एडीओ पर काम में हीलाहवाली और मोबाइल बंद रखने का आरोप है।
विज्ञापन
राशन कार्डों के सत्यापन और डिजिटाइजेशन की गति में अभी भी तेजी नहीं आ सकी है। 33, 585 राशनकार्डाें काम पूरा करने का लक्ष्य 30 मई निर्धारित हैं, लेकिन अब तक सिर्फ 21,794 की एंट्री और 15544 कार्डों का ही सत्यापन हो सका है। इसको लेकर समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्याम सुंदर पांगती उखड़ गए। उन्होंने प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत नंदराम आर्य को निलंबित करने के डीपीआरओ को निर्देश दिए हैं। एडीओ पर काम में ढिलाई, मोबाइल फोन बंद रखने के आरोप हैं।
विज्ञापन
शासन ने राशनकार्ड का ये काम 15 जून तक पूरा करने की समय सीमा दी है। सीडीओ पांगती ने ने कार्ड का काम 10 जून तक पूरा करने की समय सीमा तय की है। ऐसा न होने पर कार्यवाही की चेतावनी दी है। उन्होंने काम में हीलाहवाली पर पूर्ति विभाग को भी फटकार लगाई। विभाग को हर दिन की कार्य प्रगति की जानकारी देने के निर्देश दिए। बैठक में पीडी केएन तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी एसएल आर्या, बीडीओ शिल्पी पंत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन