फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Swayamsevak Kalyan Samiti vocal about the three point demands

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मुखर हुई स्वयंसेवक कल्याण समिति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Swayamsevak Kalyan Samiti vocal about the three point demands
लोहाघाट में अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते एसएसबी के प्रशिक्षित गुरिल्ले। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के प्रशिक्षित गुरिल्लेे तीन सूत्री मांगों को लेकर मुखर हो गए हैं। गुरिल्लों ने एसडीएम कार्यालय के जरिये मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन

एसएसबी स्वयंसेवक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष ललित मोहन बगौली के नेतृत्व में सोमवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। इसमें गुरिल्लों को वन विभाग के तहत चल रही कैंपा परियोजना में रखने, युवा गुरिल्लों को नौकरी देने, बुजुर्ग गुरिल्लों को एक मुश्त राशि या पेंशन देने की मांग की। ललित का कहना था कि वर्ष 2011 में मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसएसबी स्वयंसेवकों को स्टेट इको टास्क फोर्स बनाकर और कैंपा योजना के तहत रोजगार देने का निर्णय लिया गया था। कई बार इको टास्क फोर्स बनाने के लिए भी शासन की ओर से कार्रवाई हुई, लेकिन वनाधिकारियों की सुस्ती के कारण टास्क फोर्स बनाने का कार्य नहीं हो पाया। जिलाध्यक्ष बगौली ने कहा कि केंद्र सरकार ने कैंपा योजना के तहत राज्य को धन आवंटित कर दिया है। इसमें चौकीदार और अन्य स्तरों पर नियुक्तियां होनी हैं। उन्होंने कहा कि कैंपा योजना में गुरिल्लों को वरीयता दी जाए। कहा अंतिम सांस तक सभी गुरिल्ले अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करते रहेंगे। ज्ञापन देने वालों में अमर राम, प्रकाश चौधरी, हिला देवी, बलवंत सिंह, मंजू गुप्ता, जगदीश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed