फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Swajal workers have not received honorarium since 11 months

स्वजल कर्मियों को नहीं मिला 11 महीने से मानदेय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Swajal workers have not received honorarium since 11 months
चंपावत। कोरोना काल में लगातार अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे स्वजल परियोजना के कर्मचारियों को बीते 11 माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया है। इसके चलते कर्मचारियों को आर्थिक संकटों से जूझना पड़ रहा है। उनका कहना है कि एक तो कोरोना के कारण उनके मानदेय में कटौती की गई है, दूसरे 11 माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने से कर्मचारी आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

स्वजल परियोजना के सहायक लेखाकार किशोर सिंह मेहता, डाटा इंट्री आपरेटर भगवती प्रसाद ओझा, श्रवण कुमार, सुरेश चंद्र जोशी, हरीश चंद्र सिंह आदि का कहना है कि पिछले 11 महीनों से प्रदेश भर के कर्मचारियों की ओर से बगैर वेतन भत्तों के अपने परिवार का भरण पोषण एवं जीवन यापन जैसे तैसे इस उम्मीद के साथ किया जा रहा था कि इनके लंबित समस्त वेतन भत्तों का भुगतान शीघ्र प्राप्त हो जाएगा। परंतु अचानक से जनवरी 2021 में 11 महीनों के बाद इन कर्मचारियों के मानदेय को एक चौथाई करने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया गया है। वर्तमान में प्रदेश भर के कर्मचारियों को विभाग की ओर से जो एक चौथाई वेतन का भुगतान किया गया है, उससे कर्मचारियों के पिछले 11 महीनों की देनदारियों की भरपाई नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed