फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Surya Kiran Rally in Pithauragarh

खेल विभाग ने आयोजित की सद्भावना साइकिल रैली, 22 युवाओं ने किया प्रतिभाग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Surya Kiran Rally in Pithauragarh
भारत और नेपाल के जवान। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सैन्य क्षेत्र पिथौरागढ़ में सूर्य किरण-15 के तहत युद्धाभ्यास जारी रहा। इस दौरान दोनों देशों के 11 किमी मैत्री दौड़ लगाई। इस दौरान जवानों को आपदा के दौरान किए जाने वाले राहत कार्यों का अभ्यास किया।
विज्ञापन

युद्धाभ्यास के दौरान शनिवार को भारत और नेपाल के मैत्री मैराथन हुई। इसमें दोनों देशों के जवानों ने उत्साह के साथ भाग लिया। दोनों देशों के जवानों मैत्री दौड़ लगाकर लोगों को फिट रहने का संदेश भी दिया। इस दौरान दोनों देशों के जवानों ने भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ आदि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान किए जाने वाले बचाव कार्यों का अभ्यास किया।
विज्ञापन

भारत और नेपाल में प्रत्येक वर्ष प्राकृतिक आपदाएं आतीं हैं। इसलिए इस तरह के प्रशिक्षण जरूरी है। सेना के अधिकारियों का कहना है कि आपदा काल में इस तरह के अभ्यास भविष्य में आने वाली आपदाओं के दौरान राहत बचाव कार्य के दौरान सहायक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल विभाग ने आयोजित की सद्भावना साइकिल रैली, 22 युवाओं ने किया प्रतिभाग
टनकपुर (चंपावत)। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत खेल विभाग की ओर से शनिवार को टनकपुर में ओपन पुरुष और महिलाओं की 10 किमी लंबी सद्भावना साइकिल रैली निकली। इसमें 22 युवाओं ने प्रतिभाग किया। लॉटरी से विजेताओं का चयन कर पुरस्कृत किया गया।
स्टेडियम मैदान से शुरू हुई साइकिल रैली को जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली स्टेडियम से पूर्णागिरि मार्ग पर पांच किमी तक गई और वापस लौटकर स्टेडियम में संपन्न हुई। समापन पर मुख्य अतिथि सीओ अविनाश वर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस रैली में छह बालिका और 16 बालकों ने प्रतिभाग किया।

विजेता प्रतिभागियों में मनोज सक्सेना, विकास सक्सेना, मोहित श्रीवास्तव, पवन सिंह, विकास चंद्र, कपिल और बालिका वर्ग में कामिनी, नीतू, अंकिता बोहरा आदि थे। ललित मोहन भट्ट, भानु प्रकाश, पवनेश पाटनी, कमल मेहरा, आशा पांडेय, विजय रावत, सूरज पांडे, लक्ष्मण सिंह पाटनी, जयंती चंद्र, कमला माहरा निर्णायक थे। आयोजन में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत, एथलेटिक्स संघ के सचिव दलीप राय, मुकेश चंद्र शर्मा, चंद्रशेखर ओली, रण बहादुर मल के अलावा पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed