{"_id":"5ba7c69a867a557ff47de655","slug":"survivors-of-malnourished-disaster-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषितों में बंटेगी आपदा केंद्रों में बची सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषितों में बंटेगी आपदा केंद्रों में बची सामग्री
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में पोषण मिशन की बैठक लेते डीएम एसएन पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत पोषण रथ निकाल ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम एसएन पांडेय ने कुपोषित शिशु और माताओं के स्वास्थ्य की जांच के साथ ही संतुलित आहार की जानकारी देने के निर्देश दिए। अभियान में युवक, महिला मंगल दलों के पदाधिकारियों, स्काउट-गाइड, महिला समूहों का सहयोग लिया जाएगा। आपदा राहत केंद्रों में बची सामग्री को कुपोषित बच्चों को देने के निर्देश दिए।
डीएम ने क्रास कंट्री और पैदल रैली को भी अभियान से जोड़ने और गांधी जयंती पर होने वाली प्रभात फेरी में कुपोषण हटाओ के बैनर लगाने के निर्देश दिए। जागरूकता के लिए 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में रैली निकालने के अलावा शपथ पत्र और हस्ताक्षर अभियान, पोस्टर, स्लोगन और निबंध प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।
अति कुपोषित बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों से बच्चे गोद लेने को प्रेरित किया जाएगा। डीपीओ पीएस ब्रजवाल ने बताया कि जिले में 20 अति कुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार के लिए 300 रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं। बैठक में सीडीओ एसएस बिष्ट, पीडी एचजी भट्ट, डीडीओ आरसी तिवारी, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, आरसी गौतम, अनिल गर्ब्याल, सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी, सीईओ आरसी पुरोहित, डीएसओ केके अग्रवाल, तहसीलदार पूनम पंत, बीडीओ अमित ममगाई आदि मौजूद थे।