{"_id":"21c8346fc508c3c9c7902014d71894cf","slug":"survey-to-assess-the-drought-situation-starting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखे की स्थिति के आकलन को सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखे की स्थिति के आकलन को सर्वे शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Fri, 05 Feb 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा के अनुसार सूखे से पैदा हुई स्थिति के लिए सर्वे शुरू हो गया है। पिछले छह माह के दौरान बारिश नहीं होने के कारण बरसात पर निर्भर पहाड़ों की खेती चौपट हो गई है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को यहां के हालातों की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
माहरा ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि बहुउद्देश्यीय कोलीढेक झील के निर्माण की घोषणा स्वयं मुख्यमंत्री करेंगे, जो इसी माह लोहाघाट आ रहे हैं। उन्होंने अमेरिकन टावर कंपनी के अधिकारी मयंक चौहान का हवाला देते हुए कहा कि मार्च तक लोहाघाट में वाई-फाई सेवा शुरू हो जाएगी, जिसका पूरा खर्च वे सांसद निधि से वहन करेंगे। माहरा के अनुसार उनकी पहली प्राथमिकता विधायक के रूप में उनके द्वारा किए गए अधूरे कार्यों को पूरा करने की है। इस दौरान पूर्व प्रमुख ऊषा नलवा, ब्रजेश माहरा, ओंकार धौनी, गिरीश सिंग्वाल, भुवन चौबे, शैलेंद्र राय, लोकेश पांडेय, गणेश माहरा, प्रदीप देव, हरीश धौनी, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन