{"_id":"64a9a0d90adeaf88030baf46","slug":"suresh-chandra-pant-became-the-managing-director-of-uttarakhand-jal-nigam-champawat-news-c-229-1-shld1009-362-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सुरेश चंद्र पंत बने उत्तराखंड जल निगम के प्रबंध निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सुरेश चंद्र पंत बने उत्तराखंड जल निगम के प्रबंध निदेशक
Sat, 08 Jul 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
ई.सुरेश चंद्र पंत, एमडी। संवाद
चंपावत।। जल निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) पद पर सुरेश चंद्र पंत ने कार्यभार संभाल लिया है । मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले गंगोलीहाट के अग्रौन गांव निवासी पंत की प्रारंभिक शिक्षा गंगोलीहाट के ही पोखरी और तामानौली विद्यालय से हुई है। लखनऊ से सिविल अभियंत्रण में डिप्लोमा और डिग्री हासिल करने के बाद 1983 में इन्होंने जल निगम में सेवा प्रारंभ की तथा देहरादून, पौड़ी, चंबा, नैनीताल और रानीखेत में सेवा के उपरांत दून सर्किल में अधीक्षण अभियंता और गढ़वाल मंडल में मुख्य अभियंता के पद पर रहे हैं। वह दो बर्षों से मुख्य अभियंता मुख्यालय और नमामि गंगे के मुख्य अभियंता का भी कार्य देख रहे थे। संवाद
विज्ञापन