चंपावत। लोक निर्माण विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ की बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सुरेंद्र सिंह सौन को अध्यक्ष और नंदाबल्लभ जोशी को महामंत्री चुना गया।
इसके अलावा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेश चंद्र जोशी और निर्मल सिंह महर को संरक्षक, किशोर चंद्र गहतोड़ी को उपाध्यक्ष, निर्मल सिंह मेहता को कोषाध्यक्ष, हेमंत सिंह सिरौला और ललित डालाकोटी को संगठन मंत्री और अंबादत्त जोशी को संप्रेक्षक चुना गया। लोनिवि के प्रांतीय डिवीजन कार्यालय परिसर में हुई बैठक में लोनिवि चंपावत, लोनिवि लोहाघाट डिवीजन के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोहाघाट, पीएमजीएसवाई चंपावत तथा पीआईयू ठूलीगाढ टनकपुर के मिनिस्टीरियल कर्मियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर चयनित पदाधिकारियों ने कर्मचारी हित में कार्य करने का संकल्प लेते हुए पद और गोपनीयता की शपथ ली गई। (संवाद)