फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Support for the family of the late Divyang

दिवंगत दिव्यांग के परिवार के लिए सहारा बनी शील संस्था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Support for the family of the late Divyang
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना काल में शील ग्रामीण बेरोजगार कल्याण संस्था बाराकोट के बिसराड़ी गांव के दिव्यांग दिवंगत हरीश नाथ गोस्वामी के परिवार के लिए सहारा बनकर सामने आई है। संस्था दिव्यांग हरीश के बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा से लेकर परिवार के भरण पोषण का पूरा खर्च वहन करेगी।
विज्ञापन

यह निर्णय संस्था की आयोजित बैठक में सर्व सम्मति से लिया गया। संस्था के अध्यक्ष अनिल जोशी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व बिसराड़ी के दिव्यांग हरीश नाथ गोस्वामी का निधन हो गया था, परिवार की माली हालत काफी दयनीय होने के चलते हरीश की पत्नी दुर्गा देवी बच्चों के भरण पोषण के लिए पूर्णागिरी बूम क्षेत्र में काम करने लगी। कोरोना महामारी के चलते काम धंधा ठप होने के बाद वह अपने घर लौट आई। दुर्गा ने परिवार की समस्या को शील ग्रामीण बेरोजगार कल्याण संस्था के सम्मुख रखा। दुर्गा की स्थिति को देखते हुए संस्था के कोरम के सभी पदाधिकारियों ने सर्व सम्मति से दिव्यांग दिवंगत हरीश नाथ के तीन बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा दीक्षा व भरण पोषण का जिम्मा उठाने का निर्णय लिया। अध्यक्ष अनिल का कहना है कि दुर्गा देवी को संस्था के माध्यम से काम दिलाया जाएगा। इस मौके पर संस्था के अनुज जोशी, अनिल पुनेठा, जीवन चंद्र जोशी, सुनील कुमार, विनीता, रेनू तिवारी, चंद्र सिंह, विपिन, विनीत पाटनी, मोनिका ढेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed