{"_id":"65983eabe062ce3b3702008e","slug":"super-30-program-will-shape-the-future-of-youth-champawat-news-c-229-1-shld1009-4501-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सुपर-30 कार्यक्रम से बनेगा युवाओं का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सुपर-30 कार्यक्रम से बनेगा युवाओं का भविष्य
Fri, 05 Jan 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के दूरस्थ राजकीय इंटर कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। जिले में सेंटर फॉर सोशल रिस्पांसबिलिटी एंड लीडरशिप संस्था के सहयोग से पहली बार सुपर-30 कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इसके लिए मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन कर उन्हें निशुल्क आवासीय अध्ययन की सुविधा मुहैया कराने के साथ ही उच्च शिक्षा के लिए प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा।
जिले के दूरस्थ जीआईसी में अध्ययनरत 12 वीं कक्षा के विज्ञान विषय के छात्र-छात्राओं के लिए संस्था की ओर से प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें चयनित छात्र-छात्राओं को सुपर-30 कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। मुख्य शिक्षाधिकारी मेहरबान सिंह ने बताया कि दूरस्थ राजकीय इंटर कॉलेज में पहुंच स्थापित करने के लिए शैक्षिक सत्र 2024-25 में पहली बार सुपर-30 कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। इसमें चयनित छात्र-छात्राओं को निशुल्क आवासीय व्यवस्था और प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। योजना के तहत प्रवेश परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इस संबंध में उनकी ओर से सभी इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यो को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है। संवाद
बाक्स
तीन स्थानों पर में बनेंगे परीक्षा केंद्र
चंपावत। सुपर-30 कार्यक्रम के लिए प्रदेश के 13 जिलों में तीन स्थानों पर प्रवेश परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। जिसमें हल्द्वानी, अल्मोड़ा और देहरादून शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
बाक्स
विकसित भारत भाषण प्रतियोगिता में जीतो इनाम
चंपावत। नेहरू युवा केंद्र की ओर से विकसित भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। केंद्र के समन्वयक आशीष पाल ने बताया कि राज्य और जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को राज्य स्तर में प्रतिभाग का अवसर मिलेगा। राज्य स्तर पर पहले स्थान में एक लाख रुपये, दूसरे स्थान पर पचास हजार और तृतीय तथा चतुर्थ स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन आठ जनवरी को चंपावत में किया जाएगा। संवाद