Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sunrise Champawat defeated Plus Academy Rudrapur

Champawat News: सनराइज चंपावत ने प्लस एकेडमी रुद्रपुर को पराजित किया

Sat, 01 Nov 2025 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 01 Nov 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Sunrise Champawat defeated Plus Academy Rudrapur
टनकपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच खेलने के लिए तैयार टीमें। स्रोत: क्लब
टनकपुर (चंपावत)। जय मां पूर्णागिरि स्पोर्ट्स क्लब उचौलीगोठ की ओर से स्व. गिरीश सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में सनराइज चंपावत ने प्लस एकेडमी रुद्रपुर को 14 रन से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। शनिवार को प्लस एकेडमी रुद्रपुर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी की। सन राइज चंपावत की टीम के मनोज कुमार के 39 रनों की मदद से 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 148 रन बनाए। प्लस एकेडमी रुद्रपुर के अभिषेक ने तीन विकेट झटके। जवाब में प्लस एकेडमी 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी। चंपावत के मनोज कुमार ने तीन विकेट लिए। मैच के मुख्य अतिथि बबलू शारदा, विशिष्ट अतिथि कमलेश भट्ट रहे। प्लेयर आफ द मैच मनोज कुमार रहे। अंपायर नीरज महर, विशाल राणा, स्कोरर वीरू महर, सचिन महर रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed