{"_id":"5e2c764c8ebc3e4ad30927b9","slug":"summery-champawat-news-hld3710096163","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की
विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा करते जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय।
- फोटो : CHAMPAWAT
प्रदेश के शिक्षा, खेल मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने अधिकारियों से टीम भावना के साथ पारदर्शिता से विकास कार्य करने के निर्देश दिए। शनिवार को कलक्ट्रेट में जिला, राज्य, केंद्र पोषित, वाह्य सहायतित, बीएडीपी आदि योजनाओं की समीक्षा करते हुए लोगों की जरूरत की योजनाओं को तवज्जो देने की हिदायत दी।
उन्होंने ठीक से काम नहीं कर रही सौर लाइटों को ठीक करने के आदेश दिए। अवमुक्त धनराशि का फरवरी तक सदुपयोग करने को कहा। उन्होंने युवा कल्याण अधिकारी को टनकपुर में नदी में डूबने वाले लोगों की जान बचाने वाले युवाओं को प्रशिक्षण देकर संविदा आधार पर कार्य देने के निर्देश दिए।
सीडीओ टीएस मर्तोलिया ने बताया कि जिला योजना के तहत रिलीज हुए 35.31 करोड़ रुपये में से 35.17 करोड़ विभागों को दिए जा चुके हैं। इसमें 27.21 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं। राज्य योजना में 149.32 करोड़ में से 57.38 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं। केंद्र पोषित योजना में 167.12 करोड़ परिव्यय के सापेक्ष 66.08 करोड़ रुपये खर्च कर लिया है।
विज्ञापन
वाह्य सहायतित योजना में 20.01 करोड़ के सापेक्ष 5.61 करोड़ रकम खर्च की जा चुकी है। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने जिले के प्रभारी मंत्री को बताया कि अधिकतर विभागों द्वारा विभिन्न कार्यों में मानक से अधिक खर्च कर चुके हैं। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूरन सिंह फर्त्याल, राज्य सहकारिता परिषद के उपाध्यक्ष हयात सिंह माहरा, भाजपा जिलाध्याक्ष दीप पाठक, एसपी लोकेश्वर सिंह, एसडीएम अनिल गर्ब्याल आदि मौजूद थे।