फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sumit and Pooja win individual championships

सुमित और पूजा ने जीती व्यक्तिगत चैंपियनशिप 

Fri, 31 Mar 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 31 Mar 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Sumit and Pooja win individual championships
चंपावत कालेज के वार्षिक क्रीडा समारोह में उंची कूद लगाता प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
 पीजी कॉलेज के वार्षिक क्रीड़ा समारोह का विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने शुक्रवार को शुभारंभ किया।  बालक वर्ग में सुमित तड़ागी और बालिका वर्ग में पूजा गोस्वामी ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। प्राचार्या डॉ. गंगा बोहरा ने मार्चपास्ट की सलामी लेकर प्रतियोगिता को शुरुआत की। छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव पांडेय ने प्रतियोगिता में खेल भावना से प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


क्रीड़ा प्रभारी डॉ. बीपी ओली के संचालन में लंबी कूद में अजय कुमार, ईश्वर सिंह, दीपक कुंवर, पूजा गोस्वामी, प्रियंका गोस्वामी, शिवानी विश्वकर्मा ने बाजी मारी।  800 मीटर दौड़ में गोपाल महर, अजय कुमार, प्रकाश जोशी, पूजा गोस्वामी, शिवानी विश्वकर्मा, पूजा खाती, 100 मीटर दौड़ में सुमित तड़ागी, पवन प्रकाश, संजय बिष्ट, गोला फेंक सुनील तड़ागी, नीरज जोशी, योगेश पुनेठा, बालिका वर्ग में सुनीता धौनी, पूजा खाती, प्रियंका गोस्वामी, चक्का क्षेपण बालक में हिमांशु पांडेय, संजय सिंह, राकेश रावत, पूजा खाती, सुनीता धौनी, सना परवीन, 400 मीटर दौड़ में सुमित तड़ागी, गोपाल सिंह, पवन प्रकाश, अपर्णा फुलारा, ऋतु तड़ागी, सुनीता धौनी, 200 मीटर पूजा गोस्वामी, शिवानी विश्वकर्मा, दीपिका, सुमित तड़ागी, पवन प्रकाश, ईश्वर सिंह, भाला क्षेपण  सूरज अधिकारी, राकेश रावत, पंकज रावत, 1500 मीटर दौड़ में अंकित रावत, सुरेश महर, नीरज रावत, ऋतु तड़ागी, दीपिका पहले तीन स्थानों में रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर अमरनाथ वर्मा, डॉ.डीडी जोशी, डॉ.बीसी जोशी, जिला प्रचारक पारस, भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, मुकेश कलखुड़िया, शंकर पांडेय, राजेंद्र गहतोड़ी, कैलाश अधिकारी, मंदीप ढेक, सुरेश जोशी, गुणानंद थ्वाल, नरेश जोशी, हेमराज बोहरा, राजेश उप्रेती, बसंत पुनेठा, सनी वर्मा, नंदन तड़ागी, दीपक तड़ागी, महेश पुनेठा, मनोज तड़ागी, कमल माहरा, यशोधर जोशी, मोहन भट्ट, अनुराग नेगी, नीरज पांडेय, धीरज चौड़ाकोटी, प्रवीन बुड़ाठी सहित तमाम विद्यार्थी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed