{"_id":"6681982750810339960acd17","slug":"study-tour-organized-to-make-champawat-an-ideal-district-champawat-news-c-229-1-shld1010-109771-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए निकाली अध्ययन यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए निकाली अध्ययन यात्रा
Sun, 30 Jun 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 30 Jun 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत को आदर्श जिला बनाने के ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। जन आकांक्षाओं के अनुरूप चंपावत को मॉडल स्वरूप देने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पांच दिनी अध्ययन यात्रा निकाली गई। इसमें उत्तराखंड राज्य विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों, जिला प्रशासन और विभिन्न रेखीय विभागों के विशेषज्ञों ने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, महिलाओं के साथ ही विभिन्न संगठनों और संस्थाओं से चंपावत को आदर्श जिला बनाए जाने को लेकर सुझाव मांगे गए। अध्ययन यात्रा में विशेषज्ञ दल के सदस्यों ने जिले के चारों विकासखंडों के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति और जनसामान्य की चुनौतियों, आदर्श चंपावत के संबंध में उनकी प्रतिक्रियाओं, अपेक्षाओं और सुझावों का गहन अध्ययन किया।
अध्ययन यात्रा दल में शामिल रहे यह विशेषज्ञ
चंपावत। यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत और समन्वयक प्रह्लाद अधिकारी के नेतृत्व में पांच दिनों तक चली अध्ययन यात्रा के विशेषज्ञ दल के सदस्यों में बेंगलुरु से उन्मेष कुलकर्णी, पूना से रोहन जूंजा, देहरादून से वेदांत त्यागी और रिक्ता कृष्णास्वामी, मसूरी से सोनम सोरेंग और गोवा से डेनिश आदि शामिल रहे। संवाद
इन ग्रामीण क्षेत्रों का किया गया अध्ययन
चंपावत। अध्ययन दल की ओर से जिन प्रमुख स्थानों का भ्रमण किया गया उनमें सीमांत मंच, तामली तल्लादेश, चाय बागान, नरियालगाँव, पंचेश्वर, एबटमाउंट, नरसिंहडांडा, खेतीखान, पाटी तथा बाराकोट के ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं। अध्ययन यात्रा के दौरान महिला मंगल दलों, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं, छात्र-छात्राओं, कारोबारियों, कामगारों के अलावा रंगकारवां, विज्ञानशाला, बाएफ जैसी संस्थाओं सहित विभिन्न वर्ग के लोगों ने आदर्श चंपावत के संबंध में अपनी प्रतिक्रियाएं साझा की।
विज्ञापन
नवनीत पांडे, डीएम, चंपावत ने बताया कि चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (इसरो) के सहयोग से अत्याधुनिक साइंस सेंटर, लैब ऑन व्हील्स, एरोमा मिशन, औषधीय मशरूम उत्पादन, ग्रीन एनर्जी, आजीविका विकास और ऐपण लोककला संरक्षण जैसी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को मूर्तरूप दिया जा रहा है।