फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Studies taking a heavy toll on water crisis

पढ़ाई पर भारी पड़ रहा पेयजल संकट

Sun, 31 Jan 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Sun, 31 Jan 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन

राजीव नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपने भवन में जाने के बाद राहत तो मिली, लेकिन यहां की पेयजल समस्या ने उनकी दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस आवासीय विद्यालय के लिए 60 हजार लीटर पानी की रोज जरूरत है, मगर यहां पानी बमुश्किल 10 हजार लीटर ही मिल पा रहा है।

विज्ञापन


प्राचार्य गोपाल राम आर्य ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर पहल करने का उप जिलाधिकारी से आग्रह किया है। एसडीएम सीएस डोबाल ने जल संस्थान के अभियंता विशाल सक्सेना से मौका मुआयना कर पेयजल समस्या के निदान का रास्ता बताने के निर्देश दिए। मुआयने के बाद एई सक्सेना ने बताया कि विद्यालय में मिनी ट्यूबवेल की खुदाई आवश्यक है, जिसके लिए सड़क निर्माण समेत मिनी ट्यूबवेल की खुदाई के लिए करीब 15 लाख रुपये खर्च आएगा। एसडीएम ने मिनी ट्यूबवेल को जिला योजना में प्रस्तावित करने के लिए इस्टीमेट बनाने को कहा है। प्राचार्य श्री आर्या का कहना है कि पानी के अभाव में यहां बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल संस्थान से टैंकरों के जरिए पानी का ढुलान कर आंशिक आवश्यकता की पूर्ति की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed